फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सोनीपत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता

सोनीपत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता

Sat, 07 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता
सोनीपत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.5 मापी गई तीव्रता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में शुक्रवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 4 बजकर 44 मिनट व 24 सेकेंड पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 रही। जिसका केंद्र बिंदू सोनीपत-यूपी सीमा पर दस किमी नीचे रहा। महज पांच दिन के अंदर दूसरी बार सोनीपत की धरती कांपने से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। जिसके चलते लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि इस दौरान जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप को लेकर पहले से ही संवेदनशील माने जाने वाले दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार को फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटके शाम 4 बजकर 44 मिनट व 24 सेकेंड पर महसूस हुए। अचानक धरती हिलने से लोग अपने घरों से बाहर निकल भागे और लोगों में घबराहट हो गई। लोग काफी देर तक अपने घरों के अंदर नहीं गए और घरों से बाहर ही एकत्र रहे। गनीमत रही कि भूकंप की तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल ही रही। सोनीपत जिला हाई डैमेज रिस्क जोन में आता है, ऐसे में तेज भूकंप आने पर भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

पांच दिन में दूसरी बार भूकंप आने से डरे लोग
जिले में महज पांच दिन के अंतराल में दूसरी बार भूकंप आने से लोग अपने घरों के बाहर आ गए थे। भूकंप से बर्तन गिर गए तो किसी का पंखा हिलने लगा। जिससे भूकंप का पता लगा। जिसके बाद ही लोग घर से बाहर भागे। लोगों को काफी देर बाद घर के अंदर जाने पर टीवी पर पता लगा की भूकंप का केंद्र बिंदू सोनीपत व यूपी बार्डर का एरिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है सोनीपत
भूकंप डैमेज के तीन व चार जोन में हरियाणा आता है। हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर समेत यूपी के साथ वाले जिले जोन चार में आते है, जहां भूकंप आने का खतरा रहता है। जबकि अन्य जिले जोन तीन में आते है। जहां तेज भूकंप की आशंका कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed