फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रोटी बैंक का डेढ़ माह पहले मंत्री ने किया उद्घाटन, नगर निगम ने जेसीबी चलाकर तुड़वाया

रोटी बैंक का डेढ़ माह पहले मंत्री ने किया उद्घाटन, नगर निगम ने जेसीबी चलाकर तुड़वाया

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोटी बैंक का डेढ़ माह पहले मंत्री ने किया उद्घाटन, नगर निगम ने जेसीबी चलाकर तुड़वाया
रोटी बैंक का डेढ़ माह पहले मंत्री ने किया उद्घाटन, नगर निगम ने जेसीबी चलाकर तुड़वाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर नागरिक अस्पताल के गेट के पास डेढ़ माह पहले जिस रोटी बैंक का कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने उद्घाटन किया, उसे वीरवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया। निगम कर्मियों ने वहां रखा भोजन भी जमीन पर गिरा दिया। यह रोटी बैंक जन कल्याण एवं जन सुधार समिति की तरफ से शुरू किया गया था। समिति पदाधिकारियों का आरोप है कि रोटी बैंक को गिराने के लिए उन्हें किसी तरह का नोटिस तक नहीं दिया गया। वहीं निगम अधिकारियों ने कहा कि नोटिस देने के बाद भी जब कब्जा नहीं हटाया तो उसे गिरा दिया गया।
जन कल्याण एवं जन सुधार समिति ने नागरिक अस्पताल के बाहर रोटी बैंक शुरू किया था। रोटी बैंक का उद्घाटन 20 मई को कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने किया था। वीरवार को नगर निगम की टीम एक्सईएन अंकित लोहान के नेतृत्व में रोटी बैंक पर पहुंची। टीम ने रोटी बैंक को अवैध निर्माण बताकर गिरा दिया। इस दौरान रोटी बैंक के संचालक अमरजीत सिंह ने तोड़ने से पहले नोटिस दिए जाने की बात कही थी। उसके बावजूद रोटी बैंक को गिरा दिया गया। इस दौरान खाना भी बर्बाद हो गया। रोटी बैंक पदाधिकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन नगर निगम की टीम के सामने उनकी एक चली। अमरजीत ने बताया कि रोटी बैंक में जरूरतमंदों के प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई थी। स्वयं कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने इसका उद्घाटन किया था। उद्घाटन के दौरान प्रशासनिक अमला यहीं पर मौजूद था। अगर यह निर्माण गलत था तो इसका उद्घाटन नहीं होने देना चाहिए था। इस तरह डेढ़ माह बाद अचानक इसे गिराना गलत है।
विज्ञापन

नहीं खाने दिया खाना, किया बर्बाद
अमरजीत ने आरोप लगाया कि जिस समय नगर निगम की टीम रोटी बैंक को गिराने के लिए पहुंची उस समय कई जरूरतमंद लोग खाना खाने आए हुए थे। टीम ने उन्हें खाना भी नहीं खाने दिया और भगा दिया। बाद में रोटी बैंक को जेसीबी से तोड़ दिया। इस दौरान तैयार खाना भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने उद्घाटन करते हुए दी थी मिसाल
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने 20 मई को रोटी बैंक का उद्घाटन करते हुए संस्था की मिसाल दी थी। उन्होंने कहा था कि जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा है। सभी को मिलकर प्रयास करना होगा कि कोई भी भूखा न रहे। अन्य संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा था कि प्रदेश सरकार भी इस तरह की योजना चला रही है कि जिसमें 10 रुपये में भोजन दिया जा रहा है। मंत्री ने जिसे उद्घाटन के समय बेहतर बताया था कि उसे ही नगर निगम की टीम ने गिरा दिया।

नागरिक अस्पताल के पास अवैध कब्जा कर रोटी बैंक चलाया जा रहा था। यह जमीन ई-रिक्शा स्टैंड के लिए है। जिसे लेकर समिति को नोटिस दिया गया था। उसके बावजूद भी जब इसे नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की गई।
- अंकित लोहान, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed