फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   वीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश

वीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश

Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
वीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश
वीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में यूजी व पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। सोमवार को वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षार्थियों से बातचीत भी की। वीसी प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षाएं गंभीरता से लेनी चाहिए। परीक्षाएं स्वयं को तैयारी, क्षमता को जांचने का अवसर प्रदान करती हैं। केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़ ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए विवि में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 13 राज्यों के तीन हजार छात्र स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा देंगे। इस दौरान वीसी के साथ कुलसचिव प्रो. एसके गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डा. एमएस धनखड़, प्रो. जेएस राणा व डा. सुखदीप सांगवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed