फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सीबीएसई नेशनल जूडो में साई को दो स्वर्ण सहित चार पदक

सीबीएसई नेशनल जूडो में साई को दो स्वर्ण सहित चार पदक

Thu, 16 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई नेशनल जूडो में साई को दो स्वर्ण सहित चार पदक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी की खिलाड़ियों ने तेलंगाना में आयोजित सीबीएसई नेशनल जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते हैं। पदक विजेताओं का साई में पहुंचने पर निदेशक संजय सारस्वत ने स्वागत किया।
प्रशिक्षक रूचि औदिच्य ने बताया कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में 8 से 12 नवंबर तक आयोजित हुई सीबीएसई नेशनल जूडो प्रतियोगिता में साई की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 आयुवर्ग के 60 किलोग्राम भारवर्ग में रितु ने स्वर्ण, अंडर-17 के 40 किलोग्राम भारवर्ग में सन्नी ने स्वर्ण, अंडर-19 के 45 किलो में रूचि ने कांस्य व अंडर-17 आयुवर्ग के 50 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में रितु को ओवरऑल बेस्ट जूडोका का खिताब मिला।
विज्ञापन

बुधवार को साई में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। साई के निदेशक संजय सारस्वत ने विजेता खिलाड़ियों व उनकी प्रशिक्षक रूचि औदिच्य तथा किरन को बधाई दी। साई सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी व एसटीसी इंचार्ज सतीश राणा ने भी पदक विजेताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed