फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोहाना में खूब विकास कराया, ऐसे ही आगे होगा: रजनी विरमानी

गोहाना में खूब विकास कराया, ऐसे ही आगे होगा: रजनी विरमानी

Mon, 19 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोहाना में खूब विकास कराया, ऐसे ही आगे होगा: रजनी विरमानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)।
नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी का एक साल पूरा होने पर शहर की विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक संगठनों व पार्षदों ने संयुक्त रूप से सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद रमेश कौशिक, पार्टी के प्रवक्ता राजीव जैन, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर नांदल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। शनिवार देर रात पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि एक साल के कार्यकाल के दौरान गोहाना को पचास फीसदी से ज्यादा गंदगी मुक्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद रमेश कौशिक, मंत्री कविता जैन व चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा के सहयोग से आगामी चार सालों में गोहाना न केवल गंदगी मुक्त बनेगा, बल्कि प्रथम श्रेणी का शहर होगा। शहर में आधा दर्जन से ज्यादा पार्कों का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोई वार्ड विकास से अछूता नहीं है, सभी वार्डों में समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नप कार्यालय मेरे लिए मंदिर समान है, यहां भ्रष्टाचार के बारे में सोचना भी मेरे लिए पाप है। वहां चेयरपर्सन रजनी विरमानी का संस्थाओं, संगठनों आदि ने सम्मान किया। इस मौके पर समाजसेवी सतीश राज देशवाल, रमेश भाटिया, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, गुलशन विरमानी, पूर्व पार्षद इंद्रजीत विरमानी, रमेश खुराना, भानु शर्मा आदि मौजूद रहे।

गोहाना रेलवे स्टेशन होगा अपग्रेड : सांसद
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गोहाना का रेलवे स्टेशल जल्द अपग्रेड कर यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेशन पर शैड बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा तथा सोनीपत-गोहाना-जींद रेलवे लाइन को जींद से हांसी-हिसार तक जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतक-गोहाना-पानीपत रेल लाइन का विद्युतीकरण का काम शुरू कराने के लिए जल्द ही रेलवे के अधिकारियों की टीम दौरा करेगी। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि गोहाना में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सहयोग से अब तक करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। सांसद ने नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी।
विज्ञापन


भाजपा किसानों की सच्ची हितैषी : ग्रोवर
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि किसानों को बर्बादी के कगार पर पहुंचाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब किसानों का हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की जमीन का जबरन अधिग्रहण कर बिल्डरों व सोनिया गांधी के दामाद को दे दी। ग्रोवर ने कहा कि भाजपा ने हुड्डा सरकार द्वारा अधिग्रहीत की गई रोहतक के आसपास की जमीन वापस किसानों को लौटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोहाना में खूब विकास कराया, ऐसे ही आगे होगा : रजनी विरमानी
नपा चेयरपर्सन का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सम्मान समारोह का आयोजन
सांसद रमेश कौशिक, मंत्री मनीष ग्रोवर, रामचंद्र जांगड़ा, राजीव जैन समारोह में पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed