फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली मीटर बाहर लगाने गई टीम का हुआ विरोध, बैरंग लौटी

बिजली मीटर बाहर लगाने गई टीम का हुआ विरोध, बैरंग लौटी

Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली मीटर बाहर लगाने गई टीम का हुआ विरोध, बैरंग लौटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)।
गांव भोगीपुर में बिजली मीटर को घरों से बाहर लगाने गई बिजली निगम की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों व महिलाओं के विरोध को देखते हुए टीम को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने टीम को दो टूक कहा कि पहले बिजली निगम आसपास के गांवों में मीटर बाहर लगवाए, उसके बाद वे अपने गांव में बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाने देंगे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए निगम की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
शनिवार को बिजली निगम के ग्रामीण डिवीजन के एसडीओ प्रदीप राणा व फोरमैन कृष्ण के नेतृत्व में टीम भोगीपुर गांव में घरों में लगे बिजली के मीटरों को बाहर निकालने के लिए पहुंची तो ग्रामीणों व खासतौर पर महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने अधिकारियों के मोबाइल तक छीन लिए। ग्रामीणों के कहने पर महिलाओं ने अधिकारियों के मोबाइल लौटाए। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम घर के बाहर मीटर लगाने के बाद 24 घंटे बिजली देने के दावे करता हैं, लेकिन जिन गांवों में मीटर बाहर लग गए हैं उन गांवों में भी बिजली समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

निगम का सहयोग करें ग्रामीण
गांव में बिजली चोरी होने से विभाग को नुकसान हो रहा है। निगम चोरी को रोकने के लिए घरों से बाहर मीटर लगा रहा है। मीटर बाहर लगने के बाद बिजली आपूर्ति में बहुत सुधार होगा, लेकिन ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए टीम को लौटना पड़ा। ग्रामीणों से अपील है कि वे निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप राणा, एसडीओ ग्रामीण

बिजली मीटर बाहर लगाने गई टीम का विरोध, बैरंग लौटी
ग्रामीणों ने कहा, आसपास के गांवों में लगाओ, उसके बाद हम लगाने देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed