फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 years ago, in a land dispute, the prize crook Rakesh was killed and thrown into the canal

11 साल पहले जमीन के विवाद में इनामी बदमाश राकेश की हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव

Fri, 23 Oct 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
11 years ago, in a land dispute, the prize crook Rakesh was killed and thrown into the canal
कुंडली। सीआईए-2 स्टाफ पुलिस ने नाहरा के पास डबल नहर से पुल से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने 11 साल पहले की हत्या के राज से पर्दा उठाया। आरोपी की पहचान गांव नाहरा निवासी सुनील उर्फ सोनू उर्फ सेंटर के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि जमीन के विवाद में उसने 2009 में अपने ताऊ के लड़के एवं इनामी बदमाश राकेश की हत्या की थी। इसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया। बारोटा चौकी प्रभारी के बयान पर पुलिस ने हत्या, शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 में नियुक्त एएसआई हरिओम की टीम वीरवार देर रात को बहादुरगढ़ हाईवे के पुल पर नाहरा के पास गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक के पास हथियार होने की सूचना मिली। पुलिस ने बवाना की तरफ से आए एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपनी पहचान सुनील उर्फ सोनू उर्फ सेंटर के रूप में दी। इस दौरान जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने 11 साल पहले की हत्या की वारदात कुबूली।
विज्ञापन

पिता पर जानलेवा हमला करने का बदला लेने को की हत्या
आरोपी ने पुलिस को बताया कि जमीन के विवाद में इनामी बदमाश राकेश ने उसके पिता जिले सिंह पर 14 फरवरी, 2009 को गोली चला दी थी। लेकिन जेब में सिक्का होने से उनकी जान बच गई। इसके बाद राकेश पर उन्होंने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। वह उसका बदला लेने की फिराक में था। आरोपी ने बताया कि उसके पिता पर हमले के 15-20 दिन बाद राकेश का नाबालिग भाई मुकेश उससे मिला था। उसने कहा था कि राकेश उससे मिलकर समझौते की बात करना चाहता है। जिस पर उसने मुकेश को कहा था कि राकेश को नहर की पटरी पर ले आना। मुकेश उसे लेकर आया तो उसने राकेश को गोली मार दी थी। बाद में उसकी बेल्ट से गला दबा कर हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद राकेश के भाई को डराए रखा, दो साल बाद हो गई मौत
सुनील ने बताया कि राकेश की हत्या के समय उसका नाबालिग भाई मुकेश मौके पर था। जब उसने विरोध किया तो उसने उसे डरा दिया था कि वह खुद अपने भाई को बुलाकर लाया है। ऐसे में वह उसे भी राकेश की हत्या में फंसवा देगा। साथ ही उसने पहले मंडोरा में शिक्षक की वर्ष 2006 में हत्या की थी। उसमें भी उसका नाम ले देगा। इसके बाद मुकेश ने यह बात किसी से नहीं कही। वर्ष 2011 में मुकेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिससे राकेश की हत्या का राज 11 साल तक छिपा रहा। दो हत्याओं का आरोपी फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।

आरोपी को अवैध हथियार सहित काबू किया तो उसने पूछताछ में 11 साल पहले अपने ताऊ के बेटे की हत्या करना कुबूल किया है। साथ ही उसने मंडोरी गांव में वर्ष 2006 में एक शिक्षक की हत्या की बात स्वीकारी है। उसे कुंडली पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
- हरिओम सिंह, जांच अधिकारी, सीआईए-2 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed