{"_id":"6928adb42f8ae6382a054b67","slug":"11-people-were-fined-rs-450-lakh-for-spreading-pollution-sonipat-news-c-197-1-snp1001-145934-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रदूषण फैलाने का 11 का चालान, 4.50 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रदूषण फैलाने का 11 का चालान, 4.50 लाख रुपये जुर्माना
Fri, 28 Nov 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदूषण फैलाने वालों पर नगर निगम ने तरफ से सख्ती बरती जा रही है। वीरवार को नगर निगम के अधिकारियों ने 11 जगहों पर कार्रवाई करते हुए 4.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण ग्रैप लागू किया गया है। ऐसे में निजी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में ऐसी गतिविधि हो रही थी जो प्रदूषण का स्तर बढ़ा रही थी। जिसको लेकर नगर निगम ने चेकिंग शुरू की है।
इसी कड़ी के तहत गोहाना रोड, बहालगढ़ रोड और राठधना रोड पर खुले में डाले गए बिल्डिंग मैटिरियल, निर्माण कार्य और प्रदूषण फैलाने में सहायक अन्य गतिविधि कर रहे 11 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। इन पर पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर तैयार की है। वातावरण से प्रदूषण से धूल कण हटाने और पेड़-पौधों पर जमी धूल हटाने के लिए नगर निगम पांच और एंटी स्मॉग गन खरीदने जा रहा है।
वहीं, सड़कों से धूल हटाने के लिए तीन रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने की तैयारी में है। साथ ही नगर निगम खुले में भवनों का मलबा डाले जाने से होने वाले प्रदूषण से बचने के लिए वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी बनवाने जा रहा है।