फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 lakhs cheated by a young man in the name of imposing SI

एसआई लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 11 लाख रुपये

Sat, 10 Apr 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
11 lakhs cheated by a young man in the name of imposing SI
सोनीपत। हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर युवक से 11 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि टीकाराम कॉलेज के पास दुकान चलाने वाले युवक ने उससे राशि ठगी है। उसने दुकानदार के भाई व पिता के सामने राशि दी थी। बाद में नौकरी नहीं लगने पर उसे चेक दिया गया, लेकिन वही बाउंस हो गया। कुछ समय पहले रुपये लेने वाले दुकानदार ने किसी कारण से आत्महत्या कर ली थी। इस पर उसके भाई और पिता ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब वे उसे धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में गांव पुगथला निवासी अंकित ने बताया कि वह सीआरए कॉलेज में एमकॉम कर रहा है। तीन साल पहले वह टीकाराम कॉलेज के पास ऑप्टिकल की दुकान पर गया था। वहां पर दुकानदार रवींद्र उर्फ डीलू से उसकी जान पहचान हो गई। अंकित ने बताया कि रवींद्र ने उसे हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने 25 लाख रुपये मांगे। इस पर उसने एक साथ यह राशि देने में असमर्थता जताई तो उसने पहले 11 लाख रुपये देने की बात कही थी। उसने तीन बार में सके घर गांव तिहाड़ कलां में जाकर उसके पिता दिलबाग व भाई रोहित के सामने 11 लाख रुपये रवींद्र को दिए थे। हरियाणा पुलिस की भर्ती का परिणाम आया तो उसका नाम लिस्ट में नहीं मिला। जिस पर उसने रुपये वापस मांगे तो रवींद्र ने कुछ समय देने की मांग की थी। बाद में उसने अपने पिता-भाई के कहने पर उसे चेक दिए, जो बाउंस हो गए। उसने दिलबाग व रोहित को फोन किया तो उन्होंने बताया कि रवींद्र उर्फ डीलू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने उसे रुपये देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। अंकित ने बताया कि उसने रिश्तेदारों से रुपये लेकर आरोपी को दिए थे। पीड़ित ने चेक की फोटो व ऑडियो रिकार्डिंग पुलिस को शिकायत के साथ दी है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed