फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 KV power required for charging point of electric buses, demand sent

Sonipat News: इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट के लिए 11 केवी बिजली की जरूरत, भेजी डिमांड

Sat, 13 Apr 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
11 KV power required for charging point of electric buses, demand sent
 सोनीपत के मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र। संवाद
सोनीपत। रोडवेज डिपो में शामिल होने वाली इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट के लिए रोडवेज अधिकारियों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मंथन के बाद 11 केवी क्षमता का बिजली कनेक्शन लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलते ही कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




रोडवेज अधिकारियों के अनुसार जून माह के अंत तक इलेक्ट्रिक बसों के डिपो में पहुंचने की उम्मीद हैं। इसके लिए मुरथल स्थित रोडवेज चालक प्रशिक्षण संस्थान में 10 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर व स्थान का मुआयना करवाया गया है। जिसके बाद 11 केवी क्षमता का बिजली कनेक्शन लेने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही चार्जिंग प्वाइंट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एक बार चार्ज होने पर 200 किमी का सफर तय करेंगी बसें

प्रदेश सरकार ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू करने की योजना तैयार की है। जिसके तहत जून माह के अंत तक सोनीपत में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू की योजना है। जिसके अंतर्गत जिले को करीब 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने के बाद करीब 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेंगी। इन बसों का परिचालन शहर के अंदर सिटी बस सेवा के रूप में और एक से दूसरे जिले तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



जिले में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू करने के लिए मुरथल स्थित रोडवेज चालक प्रशिक्षण संस्थान में चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। जिसके लिए 11केवी कनेक्शन की आवश्यकता है। इस बारे में एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।



सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed