{"_id":"5df9288e8ebc3e8814205fce","slug":"1090-thong-recovered-sonipat-news-rtk532866478","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ की टीम ने गोदाम पर छापा मारकर 1090 पेटी अवैध शराब की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ की टीम ने गोदाम पर छापा मारकर 1090 पेटी अवैध शराब की बरामद
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम द्वारा बरामद की गई शराब।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत : एसटीएफ की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए कर राठधना रोड स्थित बैंयापुर खुर्द क्षेत्र के एक मकान से शराब की अवैध पेटियों की खेप पकड़ी है। छापेमारी कर एसटीएफ ने सस्ती शराब को ब्रांड के लेबल की बोतल में भरकर बेचने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। हालांकि छापेमारी से पहले ही आरोपी फरार हो गए। फिलहाल आरोपियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसटीएफ प्रभारी सतीश देशवाल को सूचना मिली थी कि राठधना रोड पर बैंयापुर खुर्द के पास एक मकान में अवैध तरीके से शराब छुपा कर रखी गई है। जिस पर एसटीएफ ने आबकारी विभाग के निरीक्षक महाबीर के साथ मिलकर संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम राठधना रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पीछे एक मकान के बाहर कैंटर खड़ा था। पुलिस ने 460 पेटी पव्वा बिना मार्का व लेबल, 120 पेटी बोतल बिना लेबल व 90 पेटी बोतल मार्का ब्लैक हॉर्स तथा मकान के अंदर कमरे में 75 पेटी पव्वा मार्का क्रेजी रोमियो, 100 पेटी पव्वा मार्का वे-ब्लू, 120 पेटी पव्वा मार्का हेट, 10 पेटी बोतल मार्का ग्रांड अफेयर, 100 पेटी बिना मार्का तथा 15 पेटी बोतल बिना लेबल की बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि इस शराब का अवैध कारोबार करने के आरोपी फरार हैं। पुलिस मकान मालिक के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि यहां निम्न स्तर की शराब पर लेबल व होलोग्राम लगाकर शराब तैयार की जाती थी।
सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर बनाए ठिकाने
शराब के अवैध कारोबार के लिए राठधाना-नरेला रोड, कुंडली व खरखौदा में कारोबारी ठिकाने बनाए हुए है। यहां इन्हें लेबर ज्यादा मिल रही है और दिल्ली व यूपी की सीमा भी नजदीक हैं। इसलिए आरोपी खेतों में खाली जगह में शेड व कमरे तैयार कर अवैध शराब बनाने का काम शुरू कर रहे हैं। सोनीपत नरेला रोड पर सीआईए-2 पुलिस ने 2 दिसंबर की रात को छापेमारी कर शराब के दो गोदाम पकड़े थे। इससे पहले भी दो साल में आधा दर्जना अवैध शराब फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ क्षेत्र में हो चुका है।
विज्ञापन
बैयापुर खुर्द स्थित एक खाली मकान में शराब का अवैध धंधा चलने की सूचना मिली थी। जिस पर सदर थाना व आबकारी विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर छापेमारी की गई तो वहां से शराब की 1090 पेटी बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
सतीश देशवाल, प्रभारी, सोनीपत इकाई, एसटीएफ।