{"_id":"5b4cf46c4f1c1b4c748b54e0","slug":"101531769964-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर व एचटी लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, शहर व सात गांवों में घंटों गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर व एचटी लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, शहर व सात गांवों में घंटों गुल रही बती
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से 132 केवी पावर हाउस में ब्लास्ट, शहर और सात गांवों में छह घंटे बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। बारिश आने के साथ ही सोमवार दोपहर को जींद मार्ग पर एक ट्रांसफार्मर व गांव बड़ौता के पास एचटी लाइन पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरने से महम रोड स्थित 132 केवी के पावर हाउस में जोरदार धमाका हुआ और उससे कंट्रोर भी फुंक गया। जिससे शहरी क्षेत्र के अधिकतर हिस्से में बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक ठप हो गई। वहीं गांव बड़ौता से गांव खानपुर कलां के 33 केवी सब स्टेशन में आने वाली मुख्य लाइन की तारों पर भी बिजली गिरने से तार टूट गए और उससे सात गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे यहां घंटों बिजली गुल रही, वहीं निगम को लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इस तरह देर रात तक कर्मियों ने काम करके आपूर्ति शुरू की।
आसमान में सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद आकाशीय बिजली जींद मार्ग पर लगे एक ट्रांसफार्मर पर गिर गई और उसका असर महम रोड स्थित पावर हाउस तक हुआ, जहां जोर के धमाके के साथ कंट्रोलर फुंक गया। वहां धमाका होने के बाद कर्मचारी भागकर बाहर निकले और वह कुछ देर बाद अंदर गए तो कंट्रोलर से धुआं उठता मिला। वहीं सिटी सब डिविजन के एसडीओ संजीत कुमार ने जब जांच की तो पता चला कि जींद मार्ग पर श्री राम शरणम् आश्रम के समीप लगे ट्रांसफार्मर पर आसमानी बिजली गिरने के कारण ही कंट्रोलर फुंकने की बात सामने आई। उन्होंने कर्मचारियों को भेजकर ट्रांसफार्मर ठीक कराने का काम शुरू करा दिया तो कंट्रोलर भी बदलने का काम शुरू कराया गया। यह काम देर शाम तक चलता रहा और उसके बाद ही शाम करीब आठ बजे तक आपूर्ति सुचारु की गई। वहीं दूसरी तरह गांव बड़ौता से गांव खानपुर कलां 33 केवी सब स्टेशन तक आने वाली बिजली की मुख्य लाइन भी आकाशीय बिजली गिरने से टूट गई और उससे सात गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उसे भी देर रात तक ठीक करके चलाया गया।
---
गोहाना में यहां बाधित रही बिजली
आकाशीय बिजली जींद मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर पर गिरने के बाद नई अनाज मंडी, महमूदपुर मार्ग, मीनाक्षी कॉलोनी, जींद रोड आदि की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। यहां पर लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली नहीं आने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
---
ग्रामीण क्षेत्र में यहां बाधित हुई बिजली
गांव बड़ौता व खानपुर कलां के बीच खेतों से गुजर रही गांव खानपुर कलां 33 केवी सब स्टेशन की लाइन पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके बाद खानपुर कलां, गामड़ी, शामड़ी, न्यात, ककाणा, कासंडा व कासंड़ी गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 10 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। यहां देर रात तक बिजली आपूर्ति शुरू हो पाई।
---
जींद मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद वहा से बैक सप्लाई पॉवर हाउस में आई और फीडर का कंट्रोलर ब्लॉस्ट के साथ फट गया। कर्मचारियों ने बाहर भाग कर जान बचाई। बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं गांव बड़ौता में लाइन पर बिजली गिरी, जिससे 33 केवी सब स्टेशन पूरा बंद रहा। दोनों ही जगहों को मिलाकर लगभग 5 लाख का नुकसान हुआ है और लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बिजली को देर रात तक सुचारु कर दिया गया है।
- राजीव आनंद, एक्सईएन बिजली निगम।