{"_id":"5a8b28d14f1c1b3c718b5d1c","slug":"101519069393-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल बाद कैलाशपुर को मिलेगा रास्ता, मुरथल रोड से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 साल बाद कैलाशपुर को मिलेगा रास्ता, मुरथल रोड से जोड़ा जाएगा
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 साल बाद कैलाशपुर को मिलेगा रास्ता, मुरथल रोड से जोड़ा जाएगा
निगम अधिकारियों के साथ भाजपा नेता राजीव ने देखा मौका।
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर से सटे गांव कैलाशपुर के लोगों को पांच दशक के लंबे इंतजार के बाद सवा दो किलोमीटर लंबा रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने लोगों को रास्ता उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। कैलाशपुर को सड़ का निर्माण कराकर मुरथल रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए सोमवार को निगम अधिकारियों के साथ मौका देखा।
रास्ता दिलाने की मांग को लेकर कैलाशपुर के लोगों ने नवंबर 2017 में सोनीपत में पहुंचे सीएम मनोहरलाल का काफिला भी रोका था। इस पर कार्रवाई करते हुए सीएम ने अधिकारियों को रास्ता दिलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रविवार को लोगों ने भाजपा नेता राजीव जैन से मुलाकात करते हुए बताया कि उनके गांव का संपर्क बीते 50 साल से नहीं है। यह परेशानी बीते कुछ सालों में अधिक बढ़ गई। इस पर भाजपा नेता राजीव जैन ने सोमवार को नगर निगम के एसई ठाकुर लाल शर्मा और पटवारी के साथ मौका देखा।
राजीव जैन ने कैलाशपुर के मुख्य मार्गों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए कई स्थान देखे, जिसमें एक रजवाहे के पास से हुडा के छोटे से टुकड़े को निगम की जमीन से बदलकर कैलाशपुर के लोगों की परेशानी का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से सवा दो किलोमीटर सड़क का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है, जो कैलाशपुर के आवागमन को मुरथल रोड से जोड़ेगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे सैंकड़ों ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान कलीराम, सूरजभान, देवीसिंह, घीसू, धारासिंह, रामभज आदि ग्रामीण मौजूद रहे।