फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बती गुल होने पर भी 5 लाख लोगों को मिलेगा पानी, यमुना में रेनीवाल सिस्टम पर लगे जनरेटर

बती गुल होने पर भी 5 लाख लोगों को मिलेगा पानी, यमुना में रेनीवाल सिस्टम पर लगे जनरेटर

Tue, 16 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
बती गुल होने पर भी 5 लाख लोगों को मिलेगा पानी, यमुना में रेनीवाल सिस्टम पर लगे जनरेटर
बत्ती गुल होने पर भी 5 लाख लोगों को मिलेगा पानी, यमुना में रेनीवाल सिस्टम पर लगे जनरेटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बिजली गुल होने पर भी शहर के लगभग 5 लाख लोगों को पानी के लिए जूझना नहीं पड़ेगा और उनको निर्धारित समय के अनुसार रोजाना पानी मिलता रहेगा। क्योंकि पब्लिक हेल्थ विभाग ने यमुना से शहर में पानी की सप्लाई के लिए लगाए गए रेनीवाल को जनरेटर सिस्टम से जोड़ दिया है, जिसके लिए वहां बड़ा जनरेटर लगाया गया है। वहीं जिस रेलवे लाइन पार एरिया में अभी तक यमुना का पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां भी यमुना के पानी की सप्लाई मार्च तक शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए पब्लिक हेल्थ के अधिकारी पूरी तैयारी कर चुके है और वहां भी लोगों को यमुना का स्वच्छ पानी मिल सकेगा।
पब्लिक हेल्थ सवा साल पहले तक ट्यूबवेलों के सहारे शहर में पानी की सप्लाई करता था। जमीनी पानी काफी खारा होता था तो ट्यूबवेल खराब होते ही पानी की किल्लत खड़ी हो जाती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए यमुना के स्वच्छ पानी की सप्लाई शहर में करने की योजना बनाई गई और यमुना में रेनीवाल लगाकर शहर तक पाइप लाइन बिछा दी गई। जिससे शहर के लगभग 5 लाख लोगों को यमुना का स्वच्छ पेयजल मिलने लगा। लेकिन इस बीच भी एक बड़ी समस्या रहने लगी और यमुना में लगे रेनीवाल की बिजली लाइन खराब होने पर पानी की सप्लाई बाधित होने लगी। यह समस्या कई बार दो-दो दिन तक हो जाती थी और पानी के लिए लोगों को जूझना पड़ता था। अब इस समस्या को दूर करने के लिए पब्लिक हेल्थ विभाग ने रेनीवाल पर बड़ा जनरेटर लगवा दिया है, जिससे बिजली बाधित होने पर जनरेटर के सहारे लगातार पानी की सप्लाई होती रहेगी। क्योंकि शहर में सुबह व शाम दोनों समय लगभग डेढ़-डेढ़ घंटे पानी की सप्लाई की जाती है और लोग पानी की जरूरत पूरी कर पाते है।
विज्ञापन

--
लाइन पार एरिया में मार्च तक मिलेगा यमुना का पानी
शहर में अभी तक लगभग 75 प्रतिशत हिस्से में यमुना के पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है, लेकिन रेलवे लाइन पार के एरिया में यमुना के पानी की सप्लाई अभी तक नहीं हो रही है। वहां ट्यूबवेल के सहारे ही पानी की सप्लाई हो रही है। इसके लिए पब्लिक हेल्थ को रेलवे लाइन पार के एरिया को यमुना के पानी की सप्लाई वाली लाइन से जोडना है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और मार्च तक यह काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बूस्टिंग स्टेशन पर नहीं होगी कर्मियों की कमी, 54 ऑपरेटर मिले
जिले में अभी तक पब्लिक हेल्थ में ऑपरेटरों की भारी कमी चल रही थी और बूस्टिंग स्टेशनों पर कर्मी नहीं होने के कारण कई बार पानी की सप्लाई बाधित हो जाती थी। इसको देखते हुए ही सरकार ने पिछले दिनों ऑपरेटरों की भर्ती की और उनमें से 54 ऑपरेटर जिले को मिले है। शहर में 14 बूस्टिंग स्टेशन है, जिनपर शिफ्ट में दो-दो ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा कुछ ऑपरेटर ट्यूबवेल तो अन्य को दूसरी जगह लगाया जाएगा।

--
यमुना में लगाए गए रेनीवाल पर जनरेटर लगाया गया है, जिससे सप्लाई में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। वहीं जिस क्षेत्र में अभी तक यमुना के पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है, वहां मार्च तक पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
-राजीव गुप्ता, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed