{"_id":"5a0de4fd4f1c1bb6678bc298","slug":"101510860029-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम भाजपा सरकार से नई परियोजना लाने को कहते रहे, सरकार नया टोल लगाती गई: दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम भाजपा सरकार से नई परियोजना लाने को कहते रहे, सरकार नया टोल लगाती गई: दीपेंद्र हुड्डा
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/राई।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार से प्रदेश में नई परियोजनाएं लाने के लिए कहती रही, लेकिन सरकार विकास करने की जगह नया टोल लगाकर जनता पर बोझ डालती जा रही है। दीपेंद्र ने कहा कि सरकार ने सोनीपत, पानीपत, करनाल समेत हरियाणा में कई जगह जिन टोल प्लाजा को लगाया है, उनको जल्द से जल्द बंद किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 1 पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा को एनएचएआई की गाइडलाइन के खिलाफ बताते हुए अवैध करार दिया।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में वीरवार को कांग्रेस के पांचों विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे -एक पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा के विरोध में धरना दिया। जहां दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी कम से कम 60 किमी होनी चाहिए, लेकिन यहां 60 किमी के दायरे में तीन टोल है। इसके अलावा जानकारी दी कि संसद में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री ने इस बात को माना था कि राजमार्ग प्राधिकरण के शुल्क नियम 2008 के अनुसार किसी भी फोर लेन नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण करके उसे आठ लेन बनाया जाता है तो वहां काम के दौरान उस समय ही टैक्स वसूला जा सकता है जब पहले से टोल लगा हुआ हो।
उन्होंने कहा कि इस नेशनल हाईवे के फोरलेन का काम 2010 में पूरा हो चुका था और उस समय सीएम रहे भूपेंद्र हुड्डा ने इसपर टोल लगाने से इंकार कर दिया था। सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार को सोनीपत के लोगों से एलर्जी है और इस कारण ही यहां के लोगों से भेदभाव किया जा रहा है। इस कारण ही सरकार ने अपने तीन साल में सोनीपत को कोई नई परियोजना नहीं दी, बल्कि कांग्रेस सरकार की परियोजनाओं को पर काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
अगर उन पर काम शुरू करा दिया जाए तो सोनीपत में विकास ही विकास दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि सोनीपत में 2500 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल कोच फैक्ट्री को वह खुद 2013-14 में मंजूर कराकर लाए थे, जिसके बनने से युवाओं को रोजगार मिलता। इस तरह ही मेरठ-सोनीपत-खरखौदा-सांपला, झज्जर-दादरी-लोहारू तक की सड़क को नेशनल हाईवे घोषित कराया गया और सरकार ने इसकी हालत भी काफी खराब कर दी, जिसपर आजतक काम नहीं कराया गया। सोनीपत-गोहाना-जींद भी नेशनल हाईवे घोषित कराया गया, लेकिन इनके फोर लेन बनाने का काम भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सांसद ने कहा कि सरकार जनता की सुध नहीं ले रही है, लेकिन वह अपने प्रदेश की जनता के लिए आज भी हर जगह काम करा रहे है। वह खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलकर सोनीपत में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की मंजूरी लेकर आए हैं और यहां जल्द ही इसे शुरू कराया जाएगा।
इस दौरान विधायक कुलदीप शर्मा, विधायक जयतीर्थ दहिया, विधायक श्रीकैृष्ण हुड्डा, विधायक जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मिकी, धर्मपाल मलिक, रवि परूथी, पूर्व विधायक देवराज दीवान, धरम सिंह छोक्कर, वीरेंद्र पाल बुल्लेशाह, सुमित्रा चौहान, युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कुंडू, जयदीप धनखड़, प्रदीप गौतम, प्रदीप सांगवान, मनोज रिढ़ाऊ, सुरेन्द्र दहिया, सुरेन्द्र बैरागी, रणधीर मलिक, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, पूर्व विधायक सत्यनारायण लाठर, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, जोगेंदर दहिया, सुदेश मलिक, संदीप खरकिया, ईश्वर डिप्पी माजरा, संतोष गुलिया, जसपाल खेवड़ा आदि मौजूद रहे।
--
भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में बन सकती है कांग्रेस की सरकार
टोल प्लाजा के विरोध में धरने पर जहां वक्ताओं के निशाने पर भाजपा सरकार रही, वहीं कांग्रेस नेताओं ने भूपेंद्र हुड्डा को हरियाणा की राजनीति का बड़ा स्तंभ बताया। पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कहा कि आज भी भाजपा व इनेलो के अंदर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का इतना डर है कि उनकी हर बड़ी रैली में सभी शीर्ष नेताओं का भाषण भूपेंद्र हुड्डा पर ही शुरू होता है और भूपेंद्र हुड्डा पर ही खत्म होता है। पूर्व विधायक देवराज दीवान ने कहा कि आज भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है तो वह भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में बन सकती है, क्योंकि कांग्रेस को उनके जैसा नेतृत्व करने वाला नेता नहीं मिलेगा। वरिष्ठ नेता रवि परूथी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने विकास के सहारे ही प्रदेश को नंबर वन बना दिया था, लेकिन भाजपा सरकार अब प्रदेश को नीचे गिराने पर लगी हुई है।
--
रवि परूथी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग किया दीपेंद्र का स्वागत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि परूथी ने वीरवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा का हाईवे के कुमासपुर चौक पर स्वागत किया। सांसद से कहा कि वहां सभी उनके सम्मान में पहुंचे हैं और वह सच्चे कांग्रेसी होने के कारण हर जगह कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करने के लिए सभी कार्यकर्ता रवि परूथी के नेतृत्व में उनके आवास से काफिले के रूप में कुमासपुर चौक पर पहुंचे थे। वहां रवि परूथी ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सादगी की मिसाल विरोधी पक्ष के लोग भी देते हैं और उनके नेतृत्व में शुरू हुआ टोल प्लाजा हटाने का आंदोलन निर्णायक होगा। कुमासपुर चौक पर सांसद दीपेंद्र ने कहा कि जनता अब प्रदेश में सरकार को बदलना चाहती है और जिस तरह का जोश लोग यहां दिखा रहे हैं, वह चुनाव तक बरकरार रखने की जरूरत है। इस दौरान डॉ. ओपी परूथी, हरीश अरोड़ा, मोहिंद्र राठी, ओंकार, पूर्व पार्षद अशोक अरोड़ा, एमसी गोकल मनचंदा, अशोक बत्रा, पवन बत्रा, बिल्लू दहिया, सतबीर मलिक, संजय परूथी, साहिल, कर्ण परूथी आदि मौजूद रहे।