{"_id":"593fd42b4f1c1b250b8b456e","slug":"101497355307-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक के माध्यम किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक के माध्यम किया जागरूक
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समर कैंप के सातवें दिन की शुरुआत नुक्कड़ नाटक से हुई। स्कूल की 12 छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए जागरूक किया। छात्राओं ने सभी दर्शकों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। प्राचार्य संतोष राठी ने कहा कि बेटियों को कभी बेटों से कम नहीं समझना चाहिए, क्योंकि इस समय बेटियां हर क्षेत्र में काफी आगे निकल रहीं हैं। इसलिए समाज को अपनी सोच बदलकर बेटियों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान छात्रा हिमानी, सोनी व अन्नु, मोनिका की टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निधि, राजेश, एबीआरसी संगीता आदि मौजूद रहे।
फोटो 04- कैंप में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती देती छात्राएं।
फोटो 04- कैंप में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती देती छात्राएं।