{"_id":"6102ecb48ebc3ef75b30ea27","slug":"10000-covishield-reached-from-kurukshetra-12090-people-took-sonipat-news-rtk619365446","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र से 10000 कोविशील्ड पहुंची, 12092 लोगों को लगाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र से 10000 कोविशील्ड पहुंची, 12092 लोगों को लगाई गई
विज्ञापन
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान जारी रखा गया। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कुरुक्षेत्र से वीरवार को 10000 कोविशील्ड पहुंची है। इसके साथ ही जिले में 12092 लोगों का टीकाकरण कराया गया। जिन लोगों को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।
एल्डिको काउंटी क्लब में 147 लोगों को वैक्सीन लगी
एल्डिको काउंटी क्लब में एल्डिको रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से टीकाकरण शिविर लगाया गया। जहां पोली क्लीनिक सेक्टर-7 की इंचार्ज डॉ. अनविता कौशिक की देखरेख में वैक्सीन लगाई गई। एल्डिको काउंटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह नरवाल ने बताया शिविर के दौरान 147 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों ने सहयोग किया।
वहीं गांव भिगान में इनरव्हील क्लब ऑफ सोनीपत की ओर से कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया। शिविर के दौरान 200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान क्लब की ओर से ग्रामीणों के सहयोग को पौधरोपण भी किया गया। साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण करने की अपील की। इस दौरान क्लब की प्रधान डॉ. अनीता सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव, ऊषा भंडारी, डॉ. ऋषि, कपिल, बिजेंद्र, उपप्रधान सुषमा दहिया, नीतू दहिया, मंजू छिक्कारा, सत्यनारायण, सतेंद्र दहिया आदि भी मौजूद रहे।