{"_id":"6092ecde8ebc3e4d1212e8dc","slug":"100-concentrators-to-remove-oxygen-shortage-in-the-district-dushyant-chautala-sonipat-news-rtk607337549","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ऑक्सीजन किल्लत दूर करने को मिलेंगे 100 कंसंट्रेटर : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ऑक्सीजन किल्लत दूर करने को मिलेंगे 100 कंसंट्रेटर : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का कहर लगातार बढ़ने के कारण सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है और ऑक्सीजन की किल्लत के कारण ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए जिले को जल्द ही 100 कंसंट्रेटर दिए जाएंगे। वहीं मरीजों के सिटी स्कैन के लिए मनमानी रकम वसूली जा रही है और मरीजों को लेकर जाने के लिए एंबुलेंस चालक लूट मचा रहे हैं। इसको देखते हुए ही सिटी स्कैन व एंबुलेंस के रेट निर्धारित किए जाएंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार शाम को अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उसमें अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बुधवार शाम को मुरथल यूनिवर्सिटी के रेस्ट हाउस में अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जहां दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिले को जल्द ही 100 कंसंट्रेटर दिए जाएंगे और यह कंसंट्रेटर सीएचसी स्तर पर लगाए जाएंगे, जिससे मुख्यालय से दूर रहने वाले लोगों को जल्द स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि वह जल्द ही सिटी स्कैन व एंबुलेंस के रेट निर्धारण करके बताएं, जिससे कोई मरीजों को लूट नहीं सके। डिप्टी सीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन के मरीजों को तुरंत राहत किट बंटवाई जाएं, जिसमें बुखार व ऑक्सीजन की जांचने के उपकरण के साथ ही दवाईयां भी रखी जाएं। उन्होंने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि हरियाणा रोडवेज की बसों में स्वास्थ्य जांच व कोरोना जांच टीम का गठन करके गांव-गांव भेजें, ताकि ग्रामीण स्तर पर जांच की रफ्तार बढ़ सके और गांवों में कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई चेन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जितने मरीज होम आइसोलेशन में ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको सलाह दी जाए कि वे अस्पताल में जाकर अपना उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाएं। उहोंने कहा कि मुरथल यूनिवर्सिटी के अंदर अन्य बेड लगाए जाएं, जिससे मरीजों को चिकित्सक सुरक्षा घेरे में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। उन्होंने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर इस आपदा के समय एकजुट होकर काम करने की सलाह दी। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली, निर्मल चौधरी, सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सुविधाओं के ज्यादा दाम लेने पर होगी कार्रवाई
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के रेट तय करने पर डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सिटी स्कैन के तीन हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। किसी भी तरह का सिटी स्कैन कराने पर इससे ज्यादा रुपये नहीं लिए जा सकते हैं और इससे ज्यादा रुपये कोई लेता है तो उसकी शिकायत तुरंत प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सामान्य एंबुलेंस के 7 रुपये प्रति किलोमीटर व सभी जीवन सुरक्षा संयंत्रों युक्त एंबुलेंस के 15 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किए गए हैं। इसमें भी कोई ज्यादा रेट लेता है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।