फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   100 acres of wheat crop burnt due to fire in Sonipat

Sonipat: आग से 100 एकड़ गेहूं की फसल जली, गांव कथूरा के खेतों में तड़के करीब तीन बजे लगी आग

Thu, 20 Apr 2023 12:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 12:51 AM IST
सार

गांव कथूरा में तड़के करीब तीन बजे आंधी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का अंदेशा है। विधायक इंदूराज नरवाल ने प्रभावित खेतों का दौरा किया। आग की सूचना पर ग्रामीण दौड़े और दमकल विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन
100 acres of wheat crop burnt due to fire in Sonipat
गेहूं की फसल में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव कथूरा में बुधवार तड़के तीन बजे गेहूं की फसल में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 100 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि पहले बारिश ने और अब आग ने उनकी मेहनत को तबाह कर दिया। किसानों ने मांग की कि सरकार उनकी फसलों का मुआवजा दे। किसानों ने कहा कि देर रात करीब दो बजे आंधी आई थी। आशंका है कि आंधी के दौरान तारों में स्पार्किंग होने की वजह से निकली चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

 

जब तक उनकी इसकी भनक लगी तब तक गेहूं की फसल में आग की लपटें उठने लगी थीं। ग्रामीण एकत्रित होकर खेत की तरफ दौड़े और दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। साथ ही ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के साथ आग बढ़ती जा रही थी, जिस पर काबू नहीं हो पाया। आधे घंटे के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसानों की करीब 100 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिजली निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
सरपंच नवीन, काला, चांद पहलवान, रोहताश, ईश्वर कोच, आनंद, राहुल, रामफल, लीला, सत्यवान, राजा, सुरेंद्र, धर्मबीर व दीपक सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रहे तार ढीले हैं। तेज हवा के कारण आपस में टकराने से खेत में आग लगी है। सरकार को बिजली निगम पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें मुआवजा देना चाहिए।

 

इन किसानों की फसल जली
कथूरा में धनाना रोड पर खेतों में लगी आग से सुरेंद्र की 12 एकड़, रामकिशन की 9 एकड़, दीपक की 3 एकड़, कुलदीप की 1.5 एकड़, जगबीर की 3.5 एकड़, धर्मबीर की 4 एकड़, सोमबीर की 2 एकड़, दलबीर की 1.5 एकड़ तथा जगत सिंह की एक एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। गांव की सीमा पर लगे धनाना के किसानों के खेतों में भी आग लगने से नुकसान हुआ है।
 

विधायक इंदूराज नरवाल ने किया दौरा
बरोदा हलका के विधायक इंदूराज नरवाल ने कथूरा गांव के खेतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। विधायक ने कहा कि किसानों पर पहले ही बेमौसम की मार पड़ी हुई है। बारिश की वजह से उनका काफी नुकसान हुआ है। अब किसानों की फसल जलने पर उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सरकार किसानों का मुआवजा सुनिश्चित करे, ताकि उनको मुसीबत से बाहर निकाला जा सके।



कथूरा गांव से बुधवार तड़के करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि खेतों में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान कई खेतों में फसल जल चुकी थी। तेज हवा चलने से आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। -रमेश कुमार, कर्मचारी, दमकल विभाग, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed