फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 Muhurtas for weddings in November-December, the shehnai will play a lot in the new year

नवंबर-दिसंबर में शादियों के 10 मुहूर्त, नए साल में खूब बजेगी शहनाई

Mon, 31 Oct 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
10 Muhurtas for weddings in November-December, the shehnai will play a lot in the new year
विवाह मुहूर्त की शुभ घड़ी जल्द आने वाली है। कार्तिक मास के देवोत्थान एकादशी के बाद शादी के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो जाते हैं। देवोत्थान एकादशी इस बार 4 नवंबर को हैं, लेकिन तारा अस्त होने से शादी का शुभ मुहूर्त नहीं है। नवंबर में शादी के केवल 4 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इस माह के अंतिम सप्ताह में तारा उदय होगा, उसके बाद ही शादियों के मुहूर्त शुरू होंगे। नवंबर-दिसंबर में शादियों के केवल 10 मुहूर्त रहेंगे। हालांकि नए साल में खूब शहनाई बजेंगी।
विज्ञापन

चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित अमित शोनक ने बताया कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु पाताल में विश्राम काल पूरा करने के बाद चार माह की निंद्रा से उठते हैं और क्षीर सागर से निकलकर सृष्टि का संचालन शुरू करते हैं। देेवोत्थान अर्थात देव उठनी एकादशी के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त सहित सभी मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल देवउठनी एकादशी 4 नवंबर शुक्रवार को है, लेकिन तारा अस्त होने के कारण विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है। उन्होंने बताया कि देवउठनी एकादशी के अगले दिन 5 नवंबर को माता तुलसी व शालीग्राम का विवाह संपन्न होगा। यह अबूझ मुहूर्त होता है, इसलिए इस दिन मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

25 नवंबर को उदय होगा तारा
पंडित अमित शोनक ने बताया कि 25 नवंबर को तारा उदय होगा। जिसके बाद शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। नवंबर माह में जहां शादियों के 4 मुहूर्त होंगे, वहीं दिसंबर माह में 6 दिन ही शादियों के शुभ मुहूर्त रहेंगे। उसके बाद मल मास शुरू हो जाएगा। इसके बाद नए साल में 15 जनवरी से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तैयारियों में जुटे लोग, बैंक्वेट हॉल किए बुक
शादियों के मुहूर्त को देखते हुए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। 5 नवंबर को अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस दिन जमकर शादियां होंगी। इसके लिए लोगों ने अभी से शहर के होटलों व बैंक्वेट हॉल बुक करवाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही फूलमाला, शहनाई व हलवाइयों की भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। बैंक्वेट हॉल के मालिक राकेश शर्मा की मानें तो सोनीपत शहर में करीब 48 बैंक्वेट हाल हैं। इनमें से करीब 95 फीसदी की बुकिंग हो चुकी हैं। जिनकी बुकिंग नहीं हुई है, आगामी दिनों में उनकी भी बुकिंग हो जाएगी।

यह हैं शादियों के शुभ मुहूर्त
नवंबर : 05, 25, 27 व 28
दिसंबर : 02, 04, 07, 08, 09 व 14
जनवरी 2023 : 15, 25, 26, 27, 28, 30 व 31
फरवरी 2023 : 01, 06, 07, 08, 10, 15, 16, 17, 22 व 23
अबूझ मुहूत : 05 नवंबर को तुलसी विवाह, 26 जनवरी को बसंत पंचमी व 14 मार्च को शीतला सप्तमी होने से अबूझ मुहूर्त रहेंगे। इन दिनों सबसे अधिक विवाह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed