{"_id":"6435b85c6faf1802d50b1094","slug":"10-infected-with-corona-were-found-including-the-couple-2-patients-were-cured-sonipat-news-c-17-1-120637-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दंपती समेत कोरोना के 10 संक्रमित मिले, 2 मरीज ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दंपती समेत कोरोना के 10 संक्रमित मिले, 2 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के मामले की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को दंपती समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही कोरोना संक्रमित दो मरीजों के ठीक होने के बाद जिले में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल दिल्ली व करनाल की निजी लैब में लिए गए थे। वहां से इन सैंपलों की रिपोर्ट मिलने के बाद 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार मिल रहे हैं। इनमें आदर्श नगर निवासी 12 वर्षीय बच्चा, इंद्रा कॉलोनी बहालगढ़ निवासी 42 वर्षीय महिला, सेक्टर-14 निवासी 35 वर्षीय महिला, ट्यूलिप ग्रैंड निवासी दंपती, जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय का 19 वर्षीय छात्र, बहालगढ़ निवासी 59 वर्षीय महिला, गांव बनवासा निवासी 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-15 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति और गांव चटिया देवा निवासी 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित हो गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। फिलहाल कोई भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं है।
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचना चाहिए। साथ ही साबुन से बार-बार हाथ धोते रहे और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के लिए पेपर वर्क जारी रखा, 56 अस्पतालों में तैयारियां पूरी होने का दावा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर की गई मॉक ड्रिल के दूसरे दिन पेपर वर्क (कागजी कार्य) जारी रखा। कोविड-19 के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी पोर्टल पर सभी उपलब्ध संसाधनों की जानकारी डाली गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला नागरिक अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के अलावा निजी अस्पतालों का डाटा ऑनलाइन भेजा गया है। उनके अनुसार कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए 56 अस्पताल तैयार हैं। जिनमें 15 निजी अस्पताल भी शामिल हैं।