फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth were given information to become successful small entrepreneurs

Sirsa News: युवाओं को सफल लघु उद्यमी बनने के लिए जानकारी दी गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth were given information to become successful small entrepreneurs
कालांवाली।  सेमीनार में मेकअप के बारे में जानकारी देती हुई संगीता अरोडा। संवाद - फोटो : संवाद
कालांवाली। जन शिक्षण संस्थान सिरसा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बुधवार को कालांवाली में बस स्टैंड के नजदीक निजी रेस्टोरेंट में लघु उद्यमी, मेकअप, हेयर स्पा, स्किन केयर विषयों पर एक दिवसीय सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक धर्मपाल गर्ग ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन






मुख्यातिथि धर्मपाल गर्ग ने कहा कि सफल लघु उद्यमी बनने के लिए विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा जन शिक्षण संस्थान के अंतर्गत जिलेभर में करीब 100 केंद्र संचालित हो रहे हैं। यहां पर महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर, पेंटिंग, मेहंदी, ब्यूटीशियन, फूड प्रोसेसिंग इत्यादि कई प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन


सामाजिक उत्थान में महिलाओं ने हमेशा पुरुषों का सहयोग किया है। महिलाओं के प्रति वक्त के साथ अब सोच भी बदल रही है। हमें अपनी बेटियों को शिक्षित करने की जरूरत है। संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि सेमीनार में मेकअप का डेमो गार्गी मेकओवर की संचालिका संगीता अरोड़ा ने दिया और स्पा व स्किन केयर का डेमो भारती मेहता ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीता अरोड़ा व नीरू अरोड़ा ने उपस्थिजनों को कहा कि इस तरह के सेमीनार के आयोजन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कालांवाली में इस तरह का ये पहला सेमीनार आयोजित किया गया, जिससे सभी को लाभ मिला। इस अवसर पर सौभाग्यशाली प्रतिभागी का पुरस्कार भी निकाला गया। इस मौके पर संस्था के कार्यक्रम अधिकारी पुनीत कुमार, अंशुल जैन, परमजीत कौर आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed