फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth need proper guidance for better career

Sirsa News: बेहतर कॅरिअर के लिए युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत

Mon, 08 Sep 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth need proper guidance for better career
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, (सीडीएलयू) के डीन स्टूडेंट वेलफेयर , ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल एवं यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कैंपस से सिविल सर्विस तक: सफलता का रोडमैप” विषय पर एक वेबिनार करवाया गया। इस वेबिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सही मार्गदर्शन एवं रणनीति प्रदान करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाजीराम एंड रवि इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के सीओओ एवं पूर्व सिविल सेवक समरजीत मिश्रा रहे। वेबिनार का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए किया। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि सिविल सेवाओं में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को सही दिशा, सही संसाधन एवं सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है, और इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं समरजीत मिश्रा ने विद्यार्थियों से कहा कि सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाने के लिए कॅरिअर की तैयारी प्रारंभिक अवस्था से ही गंभीरता और निरंतरता के साथ करनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. कपिल चौधरी ने किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामस के निदेशक प्रो. सुल्तान ढांडा,डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर राजकुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed