{"_id":"223485efd28061d8bc305d825c6bb48f","slug":"youth-festival-in-cdlu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टिवल में हुए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ फेस्टिवल में हुए रंगारंग कार्यक्रम
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित युवा महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण का उद्देश्य आजीविका के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षा का एक ही लक्ष्य भारत को आसमान की बुलंदियों पर ले जाने का होना चाहिए। इस देश में संसाधनों की कमी नहीं है बल्कि विचारधारा से ऊर्जावान युवा ही देश की बात सोच सकते हैं।
विज्ञापन
विवि के वाइस चांसलर राधेश्याम शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा सर्वोपरि नहीं होगी तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। कोई भी विद्यार्थी शिक्षा नीति के बारे में सुझाव व परामर्श देना चाहे तो वे मुख्यमंत्री को भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि तीन दिवसीय युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन का परिचय दिया। सांस्कृतिक विभाग की निदेशिका डॉ. दीप्ति धर्मानी ने समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों, प्रतिभागियों व छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य का कामना की।
विज्ञापन
इस मौके पर 28 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने युवा महोत्सव में भाग लिया तथा हरियाणवी नृत्य, फॉक डांस, गजल, ऑरकेस्ट्रा, राजस्थानी-पंजाबी सांस्कृतिक की झलक, नृत्य व गीत प्रस्तुत किए।
समापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आसीम मिगलानी, प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. सुरेश गहलावत, डॉ. सुमन गुलाब, डॉ. दिलबाग सिंह, विष्णु भगवान, डॉ. राज कुमार, रणजीत कौर, डॉ. विजय तोमर, राजेश छिकारा, प्रो. विरेंद्र अटवाल, डॉ. गीतू, भगाजपा नेता गुरदेव सिंह राही एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।
35 हजार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां
सीडीएडलयू में आयोजित यूथ फेस्टिवल के समापन समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जगदीश चोपड़ा ने युवाओं से कहा कि आने वाला समय युवाओं को होगा।
प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए 35 हजार नौकरियां भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौकरियों में पूर्ण पारदर्शिता होगी तथा जो बच्चे टैलेंट हैं, होशियार है वहीं चयनित होंगे। उन्होंने कहा कि अपने आप में विश्वास करके अपने लिए नहीं परिवार के लिए नहीं बल्कि देश के लिए आगे बढ़ें।
चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने एलएलएम की परीक्षा और मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षा भी इसी विश्वविद्यालय से पास की।