फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies due to pickup's collision

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to pickup's collision
सिरसा। बेगू रोड वीटा मिल्क प्लांट के निकट तेज रफ्तार पिकअप चालक ने पैदल जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई सतपाल निवासी गली नंबर 8 प्रीत नगर सिरसा ने बताया कि 4 अप्रैल की रात्रि को वह अपने भाई प्रिंस के साथ घूमने के लिए पैदल रोड किनारे जा रहा था। उसका भाई पीछे था और वह आगे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के चलते रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed