फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies again due to intoxication in Sirsa of Haryana

Sirsa: भावदीन में नशे ने युवक की जान ली, चिट्टे के धुएं में उड़ा दी आठ एकड़ जमीन

Tue, 13 Sep 2022 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 02:24 AM IST
सार

युवक के गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो जाने के कारण परिवार के सदस्यों ने उससे किनारा कर लिया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। ऐसे ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
Youth dies again due to intoxication in Sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के डिंग क्षेत्र के गांव भावदीन में रविवार को नशे के कारण युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक चिट्टे और मेडिकल नशे का आदी था। भावदीन निवासी 19 वर्षीय युवक आठवीं पास था। गलत संगत में पड़ने के कारण वह नशे का आदी हो गया था। युवक अपने साथियों के साथ मिलकर पहले चिट्टे का नशा करता था।

विज्ञापन


नशे की लत अधिक होने पर उसने मेडिकल गोलियों का घोल बनाकर इंजेक्शन से लेना शुरू कर दिया। नशे के कारण वह अकसर बीमार रहने लगा। उसके खून में थक्के जम गए। उसके परिजनों ने सिरसा के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। करीब 17 दिन पहले पहले उसकी सेहत अधिक खराब हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया। इस पर तीन चार दिन पहले परिजन उसे घर ले आए।  रविवार को घर पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने इस मामले की कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भावदीन में नशे के कारण किसी युवक के मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। इस तरह की कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। - सुरेश कुमार, डिंग थाना प्रभारी।

चिट्टे के धुएं में उड़ा दी आठ एकड़ जमीन
गांव भावदीन निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसने मौत से पहले अपनी पुश्तैनी आठ एकड़ जमीन भी चिट्टे के धुएं में उड़ा दी। युवक के गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो जाने के कारण परिवार के सदस्यों ने उससे किनारा कर लिया था। 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सरेआम चिट्टा बिकता है। सप्लायर घरों के बाहर आकर नशे की सप्लाई करते हैं। बता दें कि गांव में नशा अधिक होने की शिकायतें आने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने भी इस गांव का चयन कर यहां पर सर्च अभियान चलाने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बावजूद गांव में नशा सप्लायरों की गतिविधियों पर कोई अंकुश नहीं लगा। 

सांसद ने गोद ले रखा है गांव
सांसद सुनीता दुग्गल ने गांव में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए गोद ले रखा है। गांव की सीमा पंजाब क्षेत्र के साथ लगती है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को कदम उठाया जाना चाहिए। 

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, अब बेटा भी चल बसा
युवक के पिता का देहांत स्वास्थ्य खराब होने के कारण करीब 10 वर्ष पहले हो गया था। ऐसे में अब इकलौते बेटे की भी मौत होने के कारण घर में केवल मां ही रह गई हैं। वहीं, ग्रामीणों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि युवक नशे का आदी था, जिसके कारण उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी लड़ाई झगड़ा रहता था। यही वजह है कि परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी मंगत के परिवार से मुंह मोड़ लिया।

स्कूल व खेतों में बैठकर साथियों के साथ करता था नशा 
ग्रामीणों का कहना है कि युवक के अन्य चार पांच साथी भी नशे के आदी हैं। पहले वह चिट्टे का सेवन करते थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने पर वह मेडिकल से नशे की गोलियां लेकर उसका घोल बना नशे का सेवन करना शुरू कर दिया। उक्त सभी युवक गांव के ही सरकारी स्कूल, खेतों और अन्य सुनसान जगह पर जाकर नशे के इंजेक्शन लगाते थे। ऐसे में अब युवक  की मौत हो चुकी है। 


गांव भावदीन में नशे के कारण युवक की मौत होने की कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अर्पित जैन, एसपी सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed