फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth arrested with 4.08 kg opium from passenger car, on police remand for four days

Sirsa News: यात्री गाड़ी से 4.08 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 09 Apr 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 4.08 kg opium from passenger car, on police remand for four days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। डबवाली के आदर्श रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को यात्री रेलगाड़ी से एक युवक को 4.08 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे चार दिनों के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

जीआरपी द्वारा आदर्श रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जीआरपी प्रभारी जीआरपी रणवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर भीम चंद, सब इंस्पेक्टर अमर चंद, सब इंस्पेक्टर सूरजभान, सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व एएसआई सुखविंद्र सिंह यात्री गाड़ियों में चेकिंग कर रहे थे। रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:20 बजे अनूपगढ़ से बठिंडा के लिए रेलगाड़ी आकर रुकी। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर गाड़ी से नीचे उतारा। इसके बाद उसके सामान की जांच की तो उसके पिट्ठू बैग से 4 किलो 08 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान संजय सिंह निवासी रावर की ढाणी जिला जोधपुर राजस्थान के तौर पर हुई है। जीआरपी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट धारा 18 के तहत जीआरपी थाना सिरसा में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पुलिस राजस्थान में छापामारी कर अफीम बेचने वाले को भी गिरफ्तार कर नशा तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed