{"_id":"643ae5fa1fb357e89102ba06","slug":"youth-arrested-with-100-grams-15-mg-heroin-worth-rs-10-lakh-sirsa-news-c-21-1-107498-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 10 लाख रुपये की 100 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 10 लाख रुपये की 100 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव हंजीरा क्षेत्र से एक युवक को करीब 10 लाख रुपये की 100 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ टीनू पुत्र भूप सिंह निवासी हंजीरा जिला सिरसा के के रूप में हुई है।
ऐलनाबाद नारकोटिक्स सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुखजीत सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव हंजीरा से होते हुए गांव जोड़कियां की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी देखकर भागने का प्रयास किया तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लाखों रुपये की 100 ग्राम 15 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। सुखजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।