Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth are keeping distance from Hindi in higher classes

Sirsa News: बड़ी कक्षाओं में हिंदी से दूरी बना रहे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Youth are keeping distance from Hindi in higher classes
 ​हिंदी दिवस का लोगो।
सिरसा। हिंदी हमारी राजभाषा है और आज हिंदी ने पूरे विश्वस्तर पर अपनी पहचान बनाई है। लोग हिंदी को बोलना तो जानते हैं, लेकिन वह हिंदी लिखते समय इसकी व्याकरणीय गलतियों की ओर ध्यान नहीं देते। कॉलेज स्तर पर तो युवा हिंदी से दूरी ही बना लेते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं को लगता है कि अगर वह हिंदी पढ़ेंगे तो उनको नौकरी नहीं मिलेगी, जबकि हिंदी को भी उसी तरह अपनाना चाहिए, जिस कारण हम दैनिक जीवन में अन्य चीजों को अपनाते हैं।
विज्ञापन



-हिंदी में बच्चों का रुझान काफी कम होता जा रहा है। युवाओं का हिंदी ज्ञान भी काफी कमजोर है। इसका मुख्य कारण एक तो निजी स्कूल संचालक आरंभिक तौर पर बच्चों को हिंदी के अलावा अंग्रेजी सीखने पर अधिक जोर देते हैं। दूसरा युवाओं को लगता है कि उनको हिंदी आती है, जबकि वह बोली का प्रयोग करते हैं, न कि हिंदी भाषा का। हिंदी के सही शब्दों का उच्चारण भी नहीं कर पाते। इसका एक पहलू यह भी है कि युवाओं को यह भी लगता है कि अगर वह हिंदी को अपना विषय बनाएंगे तो उनको नौकरी भी नहीं मिलेगी। -कर्मजीत कौर, एचओडी, हिंदी विभाग, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन


-हिंदी भाषा हमारी राजभाषा है। हिंदी भाषा को सभी को अपनाना चाहिए। प्रारंभिक तौर पर ही बच्चों में हिंदी के प्रति लगाव लगाना चाहिए। ऐसा वही अध्यापक कर सकता है, जो हिंदी के प्रति समर्पित हो और हिंदी के प्रति उसका लगाव हो। वह बच्चों को भी हिंदी के प्रति स्नेह दिलवाएगा। बच्चों को अगर समय रहते हिंदी के बारे में अच्छे से जानकारी दी जाए, तो वह हिंदी के प्रति अपना रुझान दिखाएंगे। -चिमन भारती, पीजीटी हिंदी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-हिंदी सदियों से हमारे देश की मातृभाषा व संपर्क की भाषा रही है और रहेगी। यह भारत की विभिन्न संस्कृतियों की पहचान है। हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनकर जब हिंदी हमारे सामने आती है, तो इसके गौरव को भीतर तक महसूस किया जा सकता है। यह पूरे भारत में हमें एक भाषा के रूप में जोड़ती है। यह हिंदी ही है जो हमें भारतीय संस्कारों से परिचय कराती है। आज भी हिंदी देश की मातृभाषा की भूमिका में हमें संगठित किए हुए है। हमारे देश में सर्वाधिक साहित्य हिंदी में ही लिखा गया है, इसलिए हिंदी साहित्य से भारत की पहचान है। -डॉ. राजकुमार निजात, वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार


जब तक राजकाज की भाषा को आम आदमी नहीं पढ़ पाएगा तब तक लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकती। सवाल यह उठता है कि हिंदी के उत्तरोत्तर विकास और समृद्धि के लिए हम क्या कर सकते हैं? वास्तव में लगातार गुलामी रहने के कारण हमारे जन जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। अभी हम पूरी तरह से अपनी मानसिकता को बदल नहीं पाए हैं। हम अंग्रेजी नकल को छोड़ नहीं पाए हैं बल्कि ज्यादा बढ़ी है। हमारे पहनावे, खान-पान, वैवाहिक तथा अन्य रस्म-रिवाज, त्योहार और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अंग्रेजियत का सर्वत्र प्रभाव देखा जा सकता है। पढ़े लिखे व्यक्ति तो हिंदी भाषा बोलने तथा लिखने में शर्म महसूस करते हैं। वे अपने हस्ताक्षर अंग्रेजी में ही करते हैं। हिंदी देश की बिंदी है, पर कम पढ़े-लिखे लोगों के कारण जिंदा है। हमें सोचना होगा कि आखिर हम किस दिशा में जा रहे हैं। -जनक राज शर्मा, हिंदी प्रवक्ता एवं साहित्यकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed