{"_id":"6858407dbf1d19f56e01f6c8","slug":"yellow-strip-installed-in-the-main-markets-of-dabwali-to-improve-traffic-system-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139804-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डबवाली के मुख्य बाजारों में लगाई पीली पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए डबवाली के मुख्य बाजारों में लगाई पीली पट्टी
विज्ञापन
बाजारों में लगाई गई पीली पट्टी।
डबवाली। शहर के सभी मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पीली पट्टी लगाई जा रही है। गलत तरीके से वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों के लिए प्रशासन ने पट्टी लगाने का काम किया है। इसकी मांग लंबे समय से व्यापारी और आमजन कर रहे थे। अब पीली पट्टी के बाहर वाहन खड़े करने पर चालान किया जाएगा।
प्रशासन का मानना है कि पीली पट्टी लगाई जाने से सभी शहर वासियों को बहुत फायदा होगा, इससे शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी। वहीं, व्यापारियों व शहरवासियों की मानें तो शहर के सभी मुख्य बाजारों में इन दिनों पीली पट्टी लगाई जा रही है। हालांकि, लोगों को पीली पट्टी के बारे में समझाना जरूरी है, ताकि लोगों में जागरूकता आ सके।
बाजारों में अव्यवस्था के ये हैं मुख्य कारण
- फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी वाले।
- दुकान से बाहर फैला सामान
- अव्यवस्थित पार्किंग
- गलत तरीके से बनाई दुकानें व रैंप
अभी तक चल रही है चालान काटने की प्रक्रिया
पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था और जाम की स्थिति को कंट्रोल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गलत तरीके से पार्किंग करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। यदि ग्राहक और व्यापारी आपस में मिलकर नहीं चलेंगे तो पीली पट्टी के लिए विवाद की स्थिति पैदा हो जाएगी। प्रशासन का दोनों को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -प्रशासन का प्रयास अच्छा है, लेकिन इसे कामयाब सभी लोगों को मिलकर करना होगा। व्यापारी को अपने ग्राहकों को समझाना होगा और वाहन पीली पट्टी के अंदर लगवाने होंगे। तभी यह नियम कामयाब हो पाएगा।
- राकेश ग्रोवर, व्यापारी
-- -
सभी व्यापारियों और लोगों को मिलकर इस दिशा में काम करने की जरूरत है। लोगों को चाहिए कि नियमों की पालना करें, ताकि बाजारों में जाम की स्थिति पैदा न हो।
- बनवारी लाल, व्यापारी
-- --
प्रशासन को पीली पट्टी लगाने के साथ साथ बाजारों में गश्त भी करनी चाहिए। गलत तरीके से वाहन लगाने वाले और रेहड़ी व अन्य तरह से अतिक्रमण करने वालों को हटाना चाहिए। यदि कोई नहीं मानता है तो सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बाजारों में व्यापार को बनाए रखना है तो व्यापारियों को स्वयं ग्राहकों को समझाना होगा। तभी व्यापार बना रह सकता है।
- विजय गुप्ता, व्यापारी