{"_id":"6258607ac55fa773b633b024","slug":"wrong-post-on-social-media-in-transaction-dispute-case-filed-against-three-sirsa-news-hsr6291265190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में सोशल मीडिया पर डाली गलत पोस्ट, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में सोशल मीडिया पर डाली गलत पोस्ट, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर के बेगू रोड निवासी व्यक्ति के बेटे ने ही लेनदेन के मामले को लेकर परिवार को बदनाम करने की नियत से डरा धमकाकर पैसे ऐंठने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। यही नहीं परिवार के सदस्यों को इस बारे में किसी को शिकायत करने पर गुंडों से जान से मरवाने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत पर पंकज सोनी, उसकी पत्नी प्रीति उर्फ माही व मुनीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष सोनी निवासी बेगू रोड ने बताया कि पंकज पहले तो कीर्ति नगर में अपने परिवार के साथ रह रहा था। इसके बाद वह मेरठ में शिफ्ट हो गया। उसने पंकज को उसके हिस्से का सारा हिसाब किताब कर राशि दे दी। कामकाज न करने के चलते पंकज ने उक्त राशि व जेवरात खर्च कर दिए। 12 अप्रैल को पंकज ने अपनी पत्नी माही के भड़काने पर उसके परिवार को बदनाम करने के लिए उसके मोबाइल पर उसकी पत्नी, बेटियों के फोटो व उनके बारे में अश्लील बातें लिखी और फोटो डाली। यही नहीं भद्दी गालियां देते हुए रिकॉर्डिंग्स भी भेजी, जोकि सुनने लायक नहीं है। पंकज बार-बार उन्हें धमकियां दे रहा है कि जो भी संपत्ति है, उसे दे दो, नहीं तो पूरे परिवार की इज्जत मिट्टी में मिला दूंगा। इस बारे में पुलिस को शिकायत करने पर परिवार के लोगों को मेरठ के गुंडों द्वारा अगवा कर मरवाने की धमकियां दे रहा है। पूरा परिवार गहरे सदमे में है, क्योंकि आरोपी कभी भी परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।