फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Worm control medicine was distributed to lakhs of children in the district

Sirsa News: जिले के लाखों बच्चों को वितरित की गई कृमि नियंत्रण दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Worm control medicine was distributed to lakhs of children in the district
सिरसा। स्लम बस्ती में बच्चों को दवा देते आशा वर्कर्स।संस्था 
सिरसा। जिले में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड व स्कूलों सहित गली-मोहल्लों में जाकर कृमि संक्रमण से बचाव के लिए कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेंडाजोल वितरित की।
विज्ञापन

इस दौरान एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों सहित 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को कवर किया गया। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 4 लाख 17 हजार बच्चों और किशोरों को दवा वितरित की गई है।
विज्ञापन

विभाग की टीमों ने जिला के 832 सरकारी और 273 प्राइवेट स्कूलों में जाकर दवा वितरित की। दवा से वंचित रहने वालों के लिए 2 सितंबर को अभियान का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों को किया जागरूक
वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा के प्रांगण में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी एवं प्रवक्ता नरेश कुमार ग्रोवर ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि इस गोली के सेवन से पेट में पाए जाने वाले कीड़े समाप्त हो जाते हैं और बच्चे किसी भी प्रकार के एनीमिया के शिकार नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed