फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   workers made plan for strike

Sirsa News: 12 फरवरी हड़ताल के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने रणनीति तय की

Sun, 08 Feb 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
workers made plan for strike
बस स्टैंड कार्यालय में हुई बैठक, इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ यातायात ठप रहेगा
विज्ञापन

फोटो- 7
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर एक से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ की शनिवार को बैठक सिरसा बस स्टैंड स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को प्रभावी और व्यापक बनाने पर चर्चा की गई।

प्रदेश प्रवक्ता एवं सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर, डिपो सचिव सतपाल सिंह रानियां, ऑडिटर रोहतास कुमार बाजेकां और कोषाध्यक्ष कीमत सिंह ढांडा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा, सिरसा डिपो सांझा मोर्चा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ तथा सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी संगठनों ने एकजुटता के साथ हड़ताल में सक्रिय भागीदारी का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि 12 फरवरी को रोडवेज बसों सहित किसी भी प्रकार का यात्री या मालवाहक वाहन संचालित नहीं होने दिया जाएगा। केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही चलने की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, अनेक फेडरेशनों और यूनियनों ने इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है, जिसे संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण सार्वजनिक विभागों का दायरा लगातार सिमट रहा है। पद समाप्त किए जा रहे हैं, कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा, पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं पर शर्तें थोपी जा रही हैं तथा रोडवेज के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही चार लेबर कोड्स को कर्मचारी विरोधी बताते हुए तीव्र विरोध दर्ज किया गया। नेताओं ने कहा कि इन हालात में संगठित और संयुक्त आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है। बैठक के अंत में सभी संगठनों ने 12 फरवरी की हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed