{"_id":"7b4d0a2d52a66d4c7ad7c51b9d9e876a","slug":"work-will-start-in-10-days-stuck-for-3-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिनों में शुरू होगा 3 साल से अटका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिनों में शुरू होगा 3 साल से अटका काम
sirsa
Updated Sat, 24 May 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जल्द ही शहर के पूर्वी हिस्से के लोगों को सीवरेज की समस्या से निजात मिल सकती है। तीन साल से रेलवे विभाग की वजह से पूर्वी हिस्से में करोड़ों रुपये की लागत से बिछाई गई सीवर की बड़ी लाइन को सीवर डिस्पोजल से नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के नीचे से सीवर लाइन को गुजारा जाना है और इसके बाद शहर के पश्चिमी हिस्से में बने डिस्पोजल से पाइप को जोड़ना है। यह काम दस दिन में शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद सीवरेज का गंदा पानी सीडीएलयू के रिहायशी एरिया के पास नहीं डाला जाएगा। गौरतलब है कि सीडीएलयू के कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि यहां गंदा पानी डाला गया तो वे जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
यहां पर है सीवरेज की समस्या
पूर्वी एरिया में भगत सिंह कॉलोनी, चतरगढ़ पट्टी, प्रेम नगर, हाउसिंग बोर्ड, बाटा कॉलोनी, सीडीएलयू रिहायशी एरिया, ढाणी चांदमारी आदि एरिया में सीवरेज की समस्या है। यदि यह बड़ी लाइन चालू हो जाती है तो यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे विभाग ने नहीं दी थी मंजूरी
शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन लोगाें के लिए समस्या बनी हुई है। शहर के पूर्वी हिस्से में तीन वर्ष पूर्व सीवर की बड़ी लाइन डाली गई थी। रेलवे विभाग द्वारा इस सीवर लाइन को रेलवे लाइन के नीचे से निकालने की मंजूरी न देने पर आधा शहर सीवर की समस्या से परेशान है।
शहर के पूर्वी हिस्से में वर्षों से आ रही सीवर की समस्या का समाधान करने के लिए बड़ी सीवर लाइन तो डाल दी गई, लेकिन रेलवे विभाग बीच में अड़ंगा बन गया। रेलवे लाइन के पश्चिमी क्षेत्र में दो सीवर डिस्पोजल हैं। पूरे शहर का सीवर का पानी यहीं पर आता है। समस्या यह बन गई कि सीवर लाइन डलने के बाद रेलवे विभाग ने रेलवे लाइन के नीचे से सीवर लाइन को गुजारने की मंजूरी नहीं दी।
इससे करोड़ों की लागत से डाली गई सीवर लाइन बेकार हो रही है। इसी कारण पूर्वी क्षेत्र की कई कॉलोनियों के सीवर का पानी सीडीएलयू के सामने खाली जमीन में छोड़ा जा रहा है। इस समस्या से सीडीएलयू में रहने वाले कर्मचारी व विद्यार्थी परेशान हैं।
कर्मचारियों ने दी थी चेतावनी
बृहस्पतिवार को सीडीएलयू के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने डीसी को ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रोड जाम करेंगे। खुले में छोड़े जा रहे सीवर के पानी की बदबू से आसपास क्षेत्र में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
जल्द हो जाएगा काम शुरू
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता राकेश शर्मा ने बताया कि अब रेलवे विभाग ने रेलवे लाइन से सीवर लाइन क्रॉस करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि लाइन के नीचे से सीवर लाइन निकालने का काम रेलवे विभाग स्वयं ही करेगा। दस दिन में ही काम शुरू हो जाएगा। सीवर लाइन का कनेक्शन होने के बाद पूर्वी हिस्से में सीवर की समस्या नहीं रहेगी और न ही सीवर के पानी को खुले में छोड़ने की नौबत आएगी।