{"_id":"69a485fe341ac161460cb4c2","slug":"work-of-underpass-making-in-speed-sirsa-news-c-128-1-sir1002-153986-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कचहरी रोड फाटक पर अंडरपास निर्माण की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कचहरी रोड फाटक पर अंडरपास निर्माण की तैयारी तेज
Mon, 02 Mar 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक में निर्माण कार्य के चलते वन वे किया हुआ रास्त
20 मार्च तक चलेगा पाइपलाइन कार्य, लाल बत्ती चौक से रेलवे फाटक की ओर है वनवे व्यवस्था
फोटो- 42
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के व्यस्त कचहरी रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण की दिशा में काम ने गति पकड़ ली है। पिछले एक माह से यहां सीवरेज और पानी की पाइपलाइन को रेलवे ट्रैक के नीचे से क्रॉस करवाने का कार्य जारी है।
यह प्रारंभिक प्रक्रिया 20 मार्च के बाद तक चलने की संभावना है। इस दौरान शहरवासियों को लाल बत्ती चौक से रेलवे फाटक की ओर वन-वे व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
कचहरी रोड फाटक शहर के प्रमुख मार्गों में से एक है, जहां दिनभर भारी वाहनों और दोपहिया चालकों की आवाजाही बनी रहती है। रेलवे फाटक दिन में लगभग 26 बार बंद होता है, जिसके कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बाजार की ओर जाने वाले नागरिकों को अक्सर जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के रूप में अंडरपास निर्माण की योजना बनाई गई है। अंडरपास बनने के बाद लोगों को फायदा मिलेगा।
सीवरेज व पानी की पाइपलाइन की करवाई जा रही क्रॉसिंग
जनस्वास्थ्य विभाग की टीम सीवरेज और पानी की मुख्य पाइपलाइन को सुरक्षित ढंग से रेलवे ट्रैक के नीचे से निकालकर दूसरी ओर जोड़ने का काम कर रही है। यह प्रक्रिया तकनीकी रूप से जटिल है, क्योंकि रेलवे ट्रैक के नीचे खोदाई और पाइप डालने के लिए विशेष अनुमति और सावधानी की आवश्यकता होती है। संबंधित विभागों से अनुमति समय पर न मिलने के कारण कार्य देरी से शुरू हो पाया। इससे पूरी परियोजना की समयसीमा प्रभावित हुई।
पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के 10 दिन बाद अंडरपास का काम होगा शुरू
अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के लगभग दस दिन बाद अंडरपास के मुख्य निर्माण कार्य की शुरुआत होगी। इसके लिए सड़क को पूरी तरह बंद करना पड़ेगा, ताकि खोदाई और ढांचा निर्माण सुरक्षित तरीके से किया जा सके। निर्माण अवधि में यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। प्रशासन जल्द ही इस संबंध में विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी करेगा।
अंडरपास बनने से मिलेगी राहत
वनवे व्यवस्था से थोड़ी असुविधा हो रही है। यदि अंडरपास बन जाता है तो यह राहत देगा। खासकर आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को फाटक बंद होने की स्थिति में रुकना नहीं पड़ेगा। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों का समय भी बचेगा। अंडरपास बनने के बाद रेलवे फाटक पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी और वाहन बिना रुके नीचे से गुजर सकेंगे। इससे जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और शहर के यातायात में सुगमता आएगी।
वर्जन
रेलवे अंडरपास के नीचे से सीवरेज व पानी की पाइपलाइन की क्रॉसिंग करवाई जा रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक कार्य जारी रहेगा।
- रघुवीर, ठेकेदार।