फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work halted due to clerical cadre strike

Sirsa News: लिपिकीय संवर्ग की हड़ताल से दूसरे दिन भी कामकाज ठप

Wed, 14 Aug 2024 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 14 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Work halted due to clerical cadre strike
सिरसा। लिपिक संवर्ग एसोसिएशन की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस कारण लघु सचिवालय में करीब 400 रजिस्ट्रियां और वाहनों की 300 आरसी रुक गई हैं। नगर परिषद कार्यालय में आने वाले लोगों की प्रॉपर्टी आईडी, शादी, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के काम अटक गए हैं। इन कामों के लिए नगर परिषद में करीब 100 आवेदन आते हैं। रोडवेज निगम में हैप्पी कार्ड भी नहीं बंट रहे हैं जबकि इनके लिए रोजाना 500 से अधिक आवेदन आते हैं। यह सब कार्य ठप हैं। लिपिकों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी। वीरवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी, जिससे लोगों को काम करवाने के लिए अब शुक्रवार तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर यह हड़ताल हो रही है। इस संगठन से जुड़े लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने लघु सचिवालय परिसर में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिले मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय, रोडवेज निगम, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग के करीब 800 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं, जिस कारण सभी विभागों का कामकाज पूरी तरह से ठप होकर रह गया है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी लघु सचिवालय में रजिस्ट्री आदि करवाने के लिए आने वाले लोगों को हो रही है। करीब 400 रजिस्ट्री के आवेदन लंबित हैं। 150 के करीब वाहनों की आरसी नहीं बन सकी है। कर्मचारियों के काम पर न होने के कारण विभागीय लिपिक कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान साहिल बागड़ी ने बताया कि हड़ताल के कारण कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में दो दिन से वाहन रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रियों, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों का कामकाज प्रभावित रहा।

धरना दे रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। जिला प्रधान ने बताया कि यदि सरकार ने 15 अगस्त तक लिपिक वर्ग की मांगों को नहीं माना तो 16 अगस्त से राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर पूरे हरियाणा में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed