फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Work being affected due to non-availability of officers in sub-division and tehsil, troubled people demonstrated

उपमंडल व तहसील में अधिकारियों के नहीं आने से कार्य हो रहे प्रभावित, परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Work being affected due to non-availability of officers in sub-division and tehsil, troubled people demonstrated
कालांवाली उपमंडल कार्यालय में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : Sirsa
कालांवाली। उपमंडल कार्यालय व तहसील कार्यालय में अधिकारी नहीं आने की वजह से करीब 66 गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों को बिना काम करवाए घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन्हीं सब परेशानियों के चलते शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में किसान, वकील, उपमंडल के लोगों व किसानों ने किसान नेता हरियाणा किसान मंच के जिला कार्यकारिणी मेंबर गुरनाम सिंह पक्का शहीदां व हलकाध्यक्ष बलवंत सिंह केवल की अध्यक्षता में पहुंचकर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध किया। जिस पर उपमंडल के सुपरिटेंडेंट लखबीर सिंह, क्लर्क नवदीप सिंह, क्लर्क अैंसी लाल, क्लर्क हरजिंद्र सिंह ने उन्हें समझाया और कहा कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। वे उनको सरकार व उच्चाधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंप दे। उसे वे उन तक पहुंचे देंगे। जिसके बाद किसानों व वकीलों और अन्य लोगों ने उपमंडल कार्यालय के सुपरिटेंडेंट लखबीर को ज्ञापन सौंप दिया। ज्ञापन में मांग की गई की सरकार व जिला प्रशासन उपमंडल व तहसील कार्यालय में एसडीएम व तहसीलदार की ड्यूटी लगाकर नियमित लोगों के कार्य शुरू करवाएं। अगर कोई भी अधिकारी यदि छुट्टी पर चला जाता है तो उसकी जगह उसी दिन दूसरे अधिकारी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों के समय व धन की बर्बादी ना हो।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व में एसडीएम विजय के आने के बाद उपमंडल स्तर के कार्यों में तीव्रता आई थी। लेकिन उनका तबादला होने जाने के बाद से उपमंडल स्तर के कार्य रुक गए हैं। हालांकि उनकी जगह उदय सिंह ने कालांवाली में एसडीएम का कार्यभार संभाल लिया है। लेकिन 11 अगस्त को कार्यभार संभालने के बाद 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में व्यस्त होने व साइन अपडेट न होने के कारण उपमंडल में कोई कार्य शुरू नहीं हो पाए। इसके बाद एसडीएम 16 से लेकर 31 अगस्त तक ट्रेनिंग पर चले गए है। जिसके कारण एसडीएम कार्यालय में आमजन को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने व रिन्यू करवाने, वाहन पंजीकरण करवाने सहित कई प्रकार के कार्य न होने के कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं तहसीलदार भुवनेश कुमार का 21 जनवरी को डबवाली में तबादला हो गया था। जिसके बाद तहसील कार्यालय में लगभग 7 माह से तहसीलदार का पद खाली पड़ा है। ऊपर से नायब तहसीलदार राम निवास को भी कालांवाली के अलावा ऐलनाबाद व गोरीवाला का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा है। जिसके चलते करीब दो माह से तहसील कार्यालय में आमजन को रजिस्ट्री करवाने व अन्य जमीन से संबंधित कार्य करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गत दिनों नायब तहसीलदार राम निवास के पहले परीक्षा के दौरान ड्यूटी लगने, स्वयं की परीक्षा देने के लिए चले जाने और कार्यालय में दिनभर बिजली सप्लाई बाधित रहने के कारण भी लगातार कुछ दिन परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed