फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women will open canteen in the district

महिलाओं को रोजगार देने के लिए विभाग 7 खंडों में कैंटीन खोलने की तैयारी में

Thu, 03 Jun 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women will open canteen in the district
हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन जिला के सभी खंडों में नई कैंटीन खोलने की तैयारियों में है। ये कैंटीन महिलाएं चलाएंगी। महिलाओं को रोजगार देने के लिए विभाग ने नई पहल की है जिसमें महिलाओं को विभाग द्वारा कैंटीन खोलकर दी जा रही है। विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में स्वयं सहायता समूह में महिलाओं को संगठन में जोड़ने का काम किया जाता है। जिसमें महिलाओं को समूह ऋण व नया रोजगार शुरू करने के लिए ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में 7 ब्लॉक है। विभाग द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में सार्वजनिक स्थानों पर एक कैंटीन खोलने की तैयारी है। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वतंत्र रूप से अपना रोजगार चलाएंगी। कैंटीन की बागडोर महिलाओं को दी गई है। कैंटीन का नाम महिलाओं द्वारा ही अपनी पसंद का रखा जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी दयानंद जांगड़ा ने बताया कि विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है। वहां महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंटीन खोलने की तैयारी की जा रही है। चोपटा में तहसील कांप्लैक्स, रानियां में तहसील कांप्लैक्स, डबवाली में बीडीपीओ कार्यालय व ऐलनाबाद में भी लघु सचिवालय में कैंटीन खोलने की योजना बनाई जा रही है। इन जगहों में कमरा लेने की बातचीत चल रही है अगर कमरे की अनुमति नहीं मिलती है तो कंटेनर लगवाने की जगह पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक कैंटीन में 3-4 महिलाएं मिलकर काम कर सकती है। जांगड़ा ने बताया कि ये कैंटीन एक प्रकार से फूड कॉर्नर के रूप में तैयार की जाएगी। जिसमें चाय, पकौड़ा, समोसा, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी, खाने की प्लेट व अन्य चीजें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार नहीं देगी सब्सिडी
विभाग द्वारा पहले भी अटल कैंटीन के नाम से अनाज मंडियों में कैंटीन स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाई जा रही है जिसमें सरकार द्वारा महिलाओं को सब्सिडी दी जाती है लेकिन नई खुलने वाली कैंटीन में सरकार द्वारा महिलाओं को सब्सिडी नहीं दी जाएगी। महिलाएं स्वयं ही कैंटीन का सामान लाएंगी, बेचेंगी व कमाई करेगी। विभाग द्वार महिलाओं को स्थान उपलब्ध करवाना, अनुमति दिलवाना, ट्रेनिंग दिलवाना व किसी प्रकार का सुझाव अगर महिलाएं लेना चाहती है तो दिए जाएंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी के मार्ग दर्शन में महिलाओं को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। जिले के 7 खंडों में नई कैंटीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खुलावकर देने की विभाग तैयारी कर रहा है। जिसमें महिलाएं स्वयं सभी कार्य करेंगी और कमाई करेंगी। -दयानंद जांगड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed