फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women were distributing pamphlets for propaganda in the colony, people surrounded

कॉलोनी में महिलाएं बांट रही थी धर्म प्रचार के पर्चे, लोगों ने किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Women were distributing pamphlets for propaganda in the colony, people surrounded
सिरसा। परशुराम चौक के पास स्थित चोपड़ा वाली गली में दो महिलाएं धर्म का प्रचार करने के लिए पर्चे बांटे रही थीं। सूचना मिलने पर कॉलोनीवासियों ने उनका घेराव कर मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर दो बजे का है। दो महिलाएं धर्म का प्रचार कर लोगों को दूसरा धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थीं। इसी दौरान कॉलोनीवासियों ने एकत्र होकर उनका घेराव कर दिया और पर्चों को जब्त कर लिया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि उक्त दोनों महिलाएं उन्हें दूसरा धर्म अपनाने की बात कह रही थी और उनके गुरु की ओर से लोगों की बीमारी ठीक करने, उनके दुख दूर करने के बारे में भी अन्य बता रही थीं। इसके बाद उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान कॉलोनी वासियों ने 112 नंबर पर मामले की सूचना दी तो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिसकर्मी उक्त दोनों महिलाओं को लेकर थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन

वर्जन
धर्म में बदलाव करने को लेकर महिलाएं और पुरुष कई दिनों से कॉलोनियों में घूम रही हैं। इसके बाद उन्हें इस मामले की सूचना मिली, तो उन्होंने वहां पर पहुंचकर महिलाओं को पुलिस के हवाले किया है। विकास जैन, पूर्व पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed