फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Women need to know and recognize themselves

Sirsa News: नारी को खुद को जानना-पहचानना होगा

Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women need to know and recognize themselves
​दिव्य ज्येाति जागृति संस्थान की ओर से स्वामी प्रेम प्रकाशानंद कुमारी सैलजा को कथा का निमंत्रण
सिरसा।
विज्ञापन

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का निमंत्रण देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने संस्थान के प्रकल्प नारी सशक्तीकरण के बारे में सांसद कुमारी सैलजा से विचार विमर्श किया।
एक प्रसंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि एक बार स्वामी विवेकानंद से पूछा के समाज में नारी की ऐसी दुर्दशा क्यों है। स्वामी विवेकानंद ने कहा कि अगर हम चाहते हैं कि नारी का समाज में उच्च स्थान हो तो उसके लिए नारी को स्वयं ही अपनी शक्ति को पहचानना होगा। दीया बनना होगा क्योंकि नारी के कंधों पर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है इस समाज की आधी आबादी है नारी।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि नारी के बिना यह समाज अधूरा है नारी को खुद को जानना होगा अपने आप को पहचानना होगा, अपने दिव्य तत्व के साथ जुड़ना होगा। जैसे मां पार्वती ने तपस्या कर भगवान शिव को प्राप्त किया। खुद को जाना, खुद की शक्ति को पहचान मां पार्वती जो जिनका पहले नाम उमा था उमा से पार्वती तक पार्वती से मां जगदंबिका तक की यात्रा को पूर्ण किया। ऐसे ही प्रत्येक नारी के अंदर यह शक्ति है, खुद को जाने-खुद को पहचाने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed