{"_id":"69e7bca06ce171223a06ba03","slug":"woman-ran-away-with-50-lakh-rupee-and-1-kg-gold-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157082-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 50 लाख रुपये व 1.55 करोड़ का सोना लेकर महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 50 लाख रुपये व 1.55 करोड़ का सोना लेकर महिला लापता
Tue, 21 Apr 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
पति की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की तलाश
पति ने जताई जालंधर के युवक के साथ जाने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के हुडा सेक्टर-20 से एक विवाहिता घर से 50 लाख रुपये व एक किलोग्राम सोना लेकर लापता हो गई है। एक किलोग्राम सोने की कीमत एक करोड़ 55 लाख बताई गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-20 निवासी राहुल ने बताया है कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी अमीषा 20 अप्रैल को शाम करीब साढ़े चार बजे बिना बताए मकान से 50 लाख रुपये व एक किलोग्राम सोने के जेवरात लेकर बाहर चली गई। शाम को वह घर लौटा तो इसका पता चला।
इसके बाद उसने पत्नी की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पति का कहना है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी जालंधर, पंजाब के रहने वाले एक युवक के साथ गई है।
विज्ञापन
पीड़ित राहुल ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी का पता लगाकर 50 लाख रुपये व एक किलोग्राम सोना बरामद कराया जाए। जांच अधिकारी रोहताश का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।