फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman jumps into Otu head due to domestic dispute

Sirsa News: घरेलू कलह के चलते महिला ने ओटू हेड में लगाई छलांग

Mon, 31 Jul 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 31 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Otu head due to domestic dispute
गोगी बाई फाइल फोटो। - फोटो : गोगी बाई फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। घरेलू कलह के चलते एक महिला ने सोमवार दोपहर को ओटू हेड में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। देर शाम तक पुलिस व गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए थे। महिला की पहचान गोगी बाई पत्नी पूर्ण चंद निवासी हैफेड काॅलोनी गोबिंदपुरा के रूप में हुई है।

गोगी बाई अपनी स्कूटी से ओटू हेड पर पहुंची। उसने स्कूटी हेड के किनारे पर एक जगह खड़ी कर दी और पानी में छलांग लगा दी। ओटू हेड के इंचार्ज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों ने स्कूटी में रखे कागजात जांच की तो महिला की पहचान हो पाई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। रात आठ बजे तक भी महिला की तलाश नहीं हो पाई थी। परिजनों ने बताया कि गोगा बाई पिछले 10 साल से यहां अपने मायके में रह रही थी। रानियां थाना में महिला डेस्क पर सेवादार कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। उसके 4 बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed