फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies under suspicious circumstances, family suspects murder

Sirsa News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, family suspects murder
सिरसा। नागरिक अस्पताल में मृतका के शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को लेने के लिए खड़े परिजन। संवाद
ऐलनाबाद। खंड के गांव पोहड़का में विवाहिता सुमित्रा (37) पत्नी विपिन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ही घर से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में मृतका के परिवारजनों व ससुरालजनों के साथ गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


मृतका के परिजन पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल सिरसा में चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से करवाने की मांग की। पुलिस शव को नागरिक अस्पताल सिरसा ले आई और पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, मृतका के भाई रानियां निवासी बीर सिंह ने मृतका के पति विपिन, ससुर मोहन लाल व सास सावित्री पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रानियां थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। मृतका के भाई ने मृतका के पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच के आधार व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का न होने पर नाराज था पति

बीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन सुमित्रा की शादी 2008 में पोहड़का निवासी विपिन कुमार के साथ हुई थी। शादी के 17 सालों में सुमित्रा के तीन लड़कियां पैदा हुईं। विपिन 19 अगस्त 2025 को उसकी ढाणी दारियावाला आया था। उसने धमकी दी कि वह अपनी बहन को अपने घर ले आए, नहीं तो वह उसे मार देगा। साथ ही तीनों लड़कियों को भी मार दूंगा। उसकी बहन के कोई लड़का नहीं था इसी कारण उसका जीजा उससे नाराज था। वह उसकी बहन को लेकर गलत बोल रहा था। उसने अपने जीजा से कहा कि दो दिन का समय दे दे, वह पंचायत बुलाकर कोई समस्या का हल करेंगे।


पंखे के हुक में रस्सी से लटक रहा था शव

बीर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह उसकी बहन के ससुराल से किसी ने फोन कर उसे बहन की मौत की सूचना दी। जब उसने अपनी बहन का शव देता तो वह चौबारे के अंदर छत पर लगे पंखे के हुक में रस्सी से लटक रहा था। बहन का एक पैर चारपाई पर मुड़ा हुआ था व एक पैर चारपाई से नीचे लटक रहा था। बीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन की गर्दन पर निशान था। उसे शक है कि उसकी बहन की हत्या कर उसके पति विपिन कुमार, सास सावित्री व ससुर मोहन लाल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed