फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman dies of corona for the second consecutive day, 43 infected

लगातार दूसरे दिन कोरोना से महिला की मौत, 43 संक्रमित मिले

Wed, 07 Apr 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of corona for the second consecutive day, 43 infected
कोरोना की वैक्सीन लगवाते हुए बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Sirsa
कोरोना संक्रमण के कारण बुधवार को 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला गांव कुत्ताबढ़ की रहने वाली थी। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 120 हो गया है। बुधवार को जिले में कुल 43 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिन मंगलवार को भी आनंदगढ़ की 68 वर्षीय महिला की मौत हुई थी।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना के 298 मरीज एक्टिव हैं। बुधवार को हुडा सेक्टर 20, भांभू प्रेस वाली गली, ऑफिस कॉलोनी, बांसल कॉलोनी, बी ब्लॉक, शाह सतनाम, सिरसा जेल में एक-एक, डबवाली में पांच, ऐलनाबाद में तीन, कालांवाली में तीन, ओढ़ा में पांच, नाथूसरी चोपटा में एक, माधोसिघाणा में एक, चौटाला में 12, बड़ागुढ़ा में एक सहित कुल 43 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 18 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 273301 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 8657 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा कोरोना से मृतकों का आंकड़ा, पांच दिन में तीन की गई जान
कोरोना संक्रमण के कारण अब मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। लगातार दो दिनों में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि पांच दिन में तीन लोग संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। पांच दिन में 202 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सैंपलिंग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सैंपलिंग की गति बढ़ाई गई है। अब जिले में हर रोज 1300 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। संक्रमितों का रेशों भी बढ़कर अब 3.17 फीसदी हो गया है, जबकि रिकवरी रेट 95.17 फीसदी तक पहुंच गया है। बुधवार को 1362 लोगों के सैंपल लिए गए थे। अब तक 1818 लोगों के सैंपल का परिणाम आना शेष है।

वर्जन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग नियमों का पालन करें, ताकि वे कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में न आ सकें। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लोग स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed