फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Woman cheated by relatives on pretext of sending her abroad

Haryana: महिला से रिश्तेदारों ने की ठगी, जर्मनी भेजने का दिखाया सपना; लाखों रुपये लेकर थमाए फर्जी कागजात

Sat, 18 Apr 2026 09:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2026 09:59 PM IST
सार

हरियाणा के सिरसा में एक महिला के साथ उसके रिश्तेदारों ने लाखों रुपये की ठगी की। महिला को विदेश भेजने के नाम पर ये ठगी की गई है। 

विज्ञापन
Woman cheated by relatives on pretext of sending her abroad
fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सिरसा जिले के गांव शाहपुर बेगू की रहने वाली एक महिला से उसके रिश्तेदारों ने विदेश भेजने के नाम पर 26.5 लाख रुपये हड़प लिए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर बेगू निवासी सुखविंदर कौर ने बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी बुआ परमजीत कौर व फूफा प्रेम सिंह निवासी खरड़, पंजाब उसके घर आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने उसकी 20 वर्षीय बेटी जैसमिन की पढ़ाई के बारे में पूछा। जैसमिन ने हाल ही में 12वीं पास की थी।
विज्ञापन


इस पर दोनों ने अपनी बेटी अमनदीप कौर का उदाहरण देते हुए कहा कि वे जर्मनी में पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रही हैं। जैसमिन को भी वहीं भेजा जा सकता है। इसके बाद अमनदीप कौर से फोन पर बात करवाई गई, जिसने जर्मनी में पढ़ाई और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


जुलाई 2024 में जैसमिन से आईलेट्स की परीक्षा दिलवाई गई, जिसमें उसे 5.5 बैंड प्राप्त हुए। इसके बाद आरोपियों ने वीजा लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की। सुखविंदर कौर ने आर्थिक तंगी का हवाला दिया लेकिन उसके पास मौजूद आठ तोला सोना देने की बात कही। इसके बाद सुखविंदर कौर ने परमजीत कौर व प्रेम सिंह को आठ तोला सोना और दो लाख रुपये नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से 26 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए। जब दस्तावेज की जांच करवाई गई तो वीजा सहित सभी कागजात फर्जी पाए गए। सुखविंदर कौर ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। जांच अधिकारी बाबू लाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed