{"_id":"5810f4704f1c1bcf75bc4240","slug":"wine-shop-panchayat-demolished-theka-liquer-villegiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने अवैध शराब बिक्री का केंद्र किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने अवैध शराब बिक्री का केंद्र किया ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
ठेके के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के बाद भी शराब बिकनी बंद नहीं हुई तो गांव मटदादू में पंचायत ने बिक्री के लिए प्रयोग किए जाने वाला कमरा ध्वस्त कर दिया। पंचायत के अनुसार गांव में एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता ही अवैध तरीके से शराब की बिक्री करता था।
गांव मटदादू में खुइयांमलकाना मार्ग पर शराब ठेके की ब्रांच खुली हुई थी। जिसे पंचायत ने प्रस्ताव पारित करके बंद करवा दिया।
इसके बावजूद पंचायती जमीन पर बने कमरे से ही अवैध शराब की बिक्री होने लगी। भनक लगने पर पंचायत पुलिस के पास शिकायत लेकर गई। सिरसा जिले में सीएम के दौरे की व्यस्तता की बात कहकर पुलिस ने पैरवी करने से इनकार कर दिया। पंचायत ने पुलिस को शराबबंदी के प्रस्ताव की कॉपी दी। पुलिस ने दूसरी शिकायत पर रेड की। उस समय नाजायज तरीके से शराब बेचने वाले भाग खड़े हुए।
पुलिस के कहने पर पंचायत ने उपरोक्त कमरे पर ताला जड़ दिया। इसके बाद शराब माफिया ने ताला तोड़कर पंचायत को सरेआम चेतावनी दे दी। पंचायत पुन: शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि अगर शराब माफिया ताला तोड़ सकता है, तो आप भी कमरा गिरा दो। पुलिस के रवैये के बाद सरपंच पृथ्वी सिंह ने पंचायत सदस्यों को साथ लेकर बुधवार को गांव में शराब बिक्री का केंद्र बने कमरे को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
गांव का एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता शराब बिक्री के अवैध धंधे में संलिप्त था। उसे कई दफा नोटिस दिया गया। भाईचारे में घर पर जाकर समझाया गया था। लेकिन वह नहीं माना। मजबूरन पंचायत को उपरोक्त कदम उठाना पड़ा।
पृथ्वी सिंह, सरपंच, गांव मटदादू