फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will make the district drug free in three months and put smugglers in jail: ADGP

तीन माह में जिले को नशामुक्त कर तस्करों को डालेंगे जेल में : एडीजीपी

Tue, 12 Dec 2023 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Will make the district drug free in three months and put smugglers in jail: ADGP
पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में हिसार मंडल के अतिरिक्त महानिदेशक श्रीकांत जाधव पुलिस कर्मचारियो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हिसार मंडल के अतिरिक्त महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने सोमवार को जिला पुलिस सिरसा व डबवाली के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ नशा मुक्ति अभियान को लेकर बैठक की। एडीजीपी ने कहा कि तीन महीनों में सिरसा को नशामुक्त करने की दिशा में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाए।
उन्होंने कहा कि यह पुलिस प्रशासन की सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है कि समाज में पनपने वाली इतनी गंभीर बुराई को जड़मूल से खत्म करने के लिए हर संभव कार्य किया जाए। हमने अभी भी नशे के कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया तो जिस तरह युवा बच्चों की नशे के कारण मौत हो रही है, वह दिन दूर नहीं जब यह बीमारी हमारे घर को भी चपेट में ले लेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस जो ठान लेती है वह करके भी दिखाती है। इसलिए सभी पुलिस अधिकारी अगले तीन महीने में सिरसा जिले को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर एसपी विक्रांत भूषण व एसपी सुमेर सिंह के अतिरिक्त एएसपी सिरसा दीप्ति गर्ग, डीएसपी अजायब सिंह, डीएसपी गुरदयाल सिंह, डीएसपी राजेंद्र सिंह सहित सभी थाना क्षेत्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नशा के कारोबार में संलिप्त अपराधियों की तैयार की जाए हिस्ट्रीशीट
उन्होंने कहा कि जो कैमिस्ट प्रतिबंधित दवाओं को बिना चिकित्सक की पर्ची के बेच रहे हैं, उनकी भी धरपकड़ की जाए। नशा के कारोबार में संलिप्त सभी अपराधियों की हिस्ट्रीशीट तैयार की जाए और उनके चल-अचल संपत्ति का रिकॉर्ड भी बनाएं। अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण करके उनके रिकार्ड को चेक करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed