फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wheat payment not yet

Sirsa News: खरीद सत्यापन के बाद भी नहीं दिखाई गेहूं की परचेज, किसान परेशान

Tue, 19 May 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
wheat payment not yet
गेहूं बेचने के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण भुगतान नहीं होने का आरोप
विज्ञापन

फोटो -- 14
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव रूपावास के गेहूं खरीद केंद्र में गेहूं बेचने वाले किसान इन दिनों परेशान हैं। किसानों को खरीद केंद्र में गेहूं बेचने के बाद भी राशि प्राप्त नहीं हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। इस लापरवाही का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं।

किसानों के अनुसार, रूपावास के खरीद केंद्र पर एजेंसी वेयर हाउस ने आढ़ती के माध्यम से खरीद की। किसानों ने खरीद केंद्र पर गेहूं डालने से पहले मार्केट कमेटी से टोकन कटवा लिया। इसके बाद गेहूं का सत्यापन भी हो गया। इसके बाद भी वेयर हाउस के अधिकारियों ने परचेज नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

गांव रूपावास के खरीद केंद्र पर अनेक आढ़तियों ने गेहूं का खरीद कार्य किया। खरीद केंद्र पर वेयर हाउस की ओर से अंतिम बार 13 मई को बारदाना उपलब्ध करवा दिया गया। इसके बाद आढ़तियों ने किसानों से गेहूं खरीद कर बारदाना भर दिया। आढ़तियों द्वारा 22 किसानों के 1566 बैग भर दिए गए। अब केंद्र में वेयरहाउस के परचेजर ने गेहूं की खरीद नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान भुगतान नहीं होने से परेशान

किसानों द्वारा खरीद केंद्र पर गेहूं टोकन कटवा कर डाल दिया गया। मगर अभी किसानों के गेहूं का भुगतान नहीं किया गया है। इससे किसान परेशान हैं। किसान अमनदीप, मंगतराम, सुरेश कुमार, विक्रम सिंह, बिमला, संदीप, अनिल कुमार, भूप सिंह ने बताया कि खरीद केंद्र पर अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। अगर जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसके दोषी अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed