फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   We are not hungry for power but for public service: Abhay Chautala

हम सत्ता के नहीं जनसेवा के भूखे : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
We are not hungry for power but for public service: Abhay Chautala
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला लोगों को संबो​धित करते हुए। इनेल
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जयंती समारोह के चलते पांचों हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान डबवाली में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रोहतक के कार्यकर्ताओं की मांग पर ही पार्टी ने इस बार रोहतक में चौधरी देवीलाल जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


चूंकि सिरसा जिला चौधरी देवीलाल की जन्मभूमि रही है, इसलिए उन्हें पूर्ण भरोसा है कि सिरसा जिले से लाखों की संख्या में लोग रोहतक पहुंचकर अपने नेता को नमन करेंगे और भाजपा के शासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे सत्ता के नहीं बल्कि जनसेवा के भूखे हैं।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता ने तो वर्ष 2019 में ही भाजपा से सत्ता छीन ली थी। मगर चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने का संकल्प लेने वाले लोगों ने उनकी नीतियों व सिद्धांतों को बेचकर भाजपा की गोद में बैठ गए और उनकी सत्ता बनवा दी। इनेलो नेता ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा सीलू, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम सहित अन्य मौजूद रहे।


हुड्डा ने भी भाजपा की बी टीम बनकर काम किया : चौटाला

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी भाजपा की बी टीम बनकर भाजपा को सत्तासीन करवाने का काम किया। जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरीखे लोग हैं, तब तक भाजपा सत्ता पर काबिज रहेगी। उन्होंने कहा कि वे चौधरी देवीलाल जयंती समारोह के लिए अब तक प्रदेश के 45 विभिन्न हलकों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं। भाजपा शासन में जिस प्रकार बेरोजगारी, नशा, अपराध बढ़ा है, उससे समाज का हर वर्ग त्रस्त है और इससे छुटकारा चाहता है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जेलों से गैंगस्टर्स की ओर से व्यापारियों से फिरौती के लिए गोलीबारी करवाने की प्रथा भी भाजपा शासन में ही शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed