फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Way to prevent tampering and assault of student

रास्ता रोक छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट

Sat, 31 May 2014 11:32 PM IST
sirsa
sirsa Updated Sat, 31 May 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Way to prevent tampering and assault of student

अश्लील इशारे करने की शिकायत करने के विरोध में तीन युवकों की ओर से एक छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ और मारपीट करने का मामला सामने आया है। विद्यालय के आसपास कुछ युवक घूम रहे थे, जो लड़कियों की तरफ अश्लील इशारे कर रहे थे। एक लड़की ने हिम्मत करके यह बात प्रिंसिपल को बता दी।

विज्ञापन


 छुट्टी के बाद लड़की विद्यालय से बाहर आई। घर जाते समय आरोपी युवकों ने सरेआम उसकी सहेलियों के आगे उसका रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। आठवीं कक्षा की इस छात्रा ने युवकों का विरोध किया। एक युवक ने उसके तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन


 शहर थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तालाश शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर बाद गांव डबवाली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के इर्द-गिर्द कुछ युवक घूम रहे थे। वे स्कूल में प्रवेश करके छात्राओं को अश्लील इशारे कर रहे थे। आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल में तीन युवकों के घुस आने की बात स्कूल के प्रिंसिपल लक्ष्मण दास को बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोपहर बाद करीब दो बजे स्कूल में छुट्टी हुई। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ घर जा रही थी। सोसायटी कार्यालय के नजदीक युवकों ने उसे बीच सड़क पर रोक लिया। उससे अश्लील हरकतें करने लगे। सतनाम नामक युवक ने उसके थप्पड़ मार दिया।

छात्रा को थप्पड़ मारना गलत
विद्यालय के प्रिंसिपल लक्ष्मण दास ने बताया कि आठवीं कक्षा की उक्त छात्रा शिकायत लेकर उसके पास आई थी। शिकायत करने के बाद युवकों ने सरेराह उसे रोककर थप्पड़ मारा, जोकि गलत तथा निदंनीय है। तीनों छात्र पैदल थे। जो उनके विद्यालय से 10वीं करके गए हैं।

    
दर्ज हुआ मामला
मामले की जांच कर रहे शहर थाना पुलिस के एसआई सूरजभान ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर गांव डबवाली निवासी सतनाम पुत्र अजैब सिंह, कुलवंत पुत्र मलकीत सिंह, हरभजन सिंह पुत्र करनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीनों युवक डबवाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed